GMCH STORIES

स्काउट गतिविधियों व लक्ष्यों पर हुई चर्चा

( Read 7720 Times)

22 Oct 20
Share |
Print This Page
स्काउट गतिविधियों व लक्ष्यों पर हुई चर्चा

उदयपुर, राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला उदयपुर मंडल मुख्यालय के तत्वाधान में सत्र 2020-21 के लिए जिला स्तरीय स्थान संघ सचिव सहायक सचिव एवं संयुक्त सचिव की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 2020 के लिए निर्धारित लक्ष्यों एवं सेवा प्रोजेक्ट पर चर्चा करते हुए स्काउट सीओ सुरेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि राज्य मुख्यालय के लक्ष्य प्रत्येक स्थानीय संघ के लिए प्रथम वरियता में पूर्ण करने आवश्यक हैं। उन्होंने नवीन ग्रुप पंजीकरण, संख्यात्मक गुणात्मक एवं सामुदायिक सेवा प्रोजेक्ट के संदर्भ में निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए निर्देशित किया।
गाइड सीओ विजयलक्ष्मी वर्मा ने भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय की विभिन्न योजनाओं तथा एमओपी प्रोजेक्ट के साथ कोविड-19 अनलॉक अवधि में दी जा रही सेवाओं के बारे में बताया। उन्होंने कोविड जागरूकता के लिए ‘नो मास्क नो एंट्री‘ अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निर्वहन करने के लिए आह्वान किया।
बैठक दौरान कोविड-19 लॉकडाउन से अब तक निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति एवं अन्य सेवा प्रोजेक्ट में अपनी महती भूमिका अदा करने वाले स्थानीय संघ के सचिव को सम्मानित किया गया।
बैठक में स्थानीय संघ सचिव गणपत लाल मेनारिया, श्याम किशोर उपाध्याय, दिनेश चंद्र जैन, बख्तावर सिंह देवड़ा, अर्जुन सिंह चुंडावत, कृष्ण चंद्र पुरोहित, डालचंद सुथार ,मेवा मीणा ,झरना मालवीय, सुशीला बरंडा आदि उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like