मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

कोविड-19 जागरूकता प्रदर्शनी आज से सूचना केन्द्र में

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अनूठी पहल पर जारी कोरोना जागरूकता अभियान के तहत उदयपुर जिला मुख्यालय पर एक माह तक चलने वाली कोरोना जागरूकता प्रदर्शनी

WAf𝕏TGin✉🖨
कोविड-19 जागरूकता प्रदर्शनी आज से सूचना केन्द्र में

उदयपुर / मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अनूठी पहल पर जारी कोरोना जागरूकता अभियान के तहत उदयपुर जिला मुख्यालय पर एक माह तक चलने वाली कोरोना जागरूकता प्रदर्शनी का शुभारंभ चेतक सर्कल स्थित सूचना केन्द्र की कलादीर्घा में बुधवार को होगा।

सूचना एवं जनसम्पर्क उपनिदेशक डॉ. कमलेश शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय उदयपुर की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी में विभिन्न प्रचार सामग्री के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में फ्लेक्स, बैनर, सन बोर्ड, सन पैक के साथ कोरोना जागरूकता को लेकर आयोजित विविध कार्यक्रमों के छायाचित्र शामिल किए गये है। आगामी 31 जुलाई तक चलने वाली इस प्रदर्शनी के माध्यम से छोटे-छोटे समूह में अधिक से अधिक लोगों को सामग्री का अवलोकन कराते हुए जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।