GMCH STORIES

साक्षात्कार में सफलता के गुर बताये

( Read 5688 Times)

13 Jun 20
Share |
Print This Page

साक्षात्कार में सफलता के गुर बताये

उदयपुर । मात्स्यकी महाविद्यालय की पहल पर फिशरिस के पीजी छात्रों के लिए आॅनलाईन  जूम के माध्यम से एक संवाद का आयोजन किया गया। महाविद्यालय अधिष्ठाता डाॅ. सुबोध शर्मा ने बताया कि हाल ही में राजस्थान लोक सेवा अयोग द्वारा मत्स्य विकास अधिकारी एवं सहायक मत्स्य विकास अधिकारी पदों की भर्ती हेतु परीक्षा परिणाम जारी किये गए है जिनके साक्षात्कार शीघ्र ही अयोजित हो सकते है इस हेतु फिशरीज के पीजी विद्यार्थियों को साक्षात्कार हेतु मार्गदर्शन देने के लिए यह संवाद विशेषतौर पर अयोजित किया गया। संवाद मे मुख्य वार्ताकार कोटा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ पी. के. दशोरा रहे। तथा मात्स्यकी महाविद्यालय के पूर्व डीन डॉ. एल.एल. शर्मा ने कार्यक्रम का प्रवर्तन किया। डॉ पी. के. दशोरा  ने विद्यार्थियों को साक्षात्कार में सफलता के गुर बताते हुए अपने आप को तनाव मुक्त एवं स्वस्थ बनाए रखने की आवश्यकता जताई। उन्होने उपयुक्त ड्रेस कोड एवं विषय वस्तु की जानकारी के साथ-साथ समसामयिक विषयों की जानकारी को भी आवश्यक बताया। डॉ. एल.एल. शर्मा ने बताया कि इस संवाद मे देश के विभिन्न में फिशरीज कॉलेज- चेन्नई, पन्तनगर, सीआईएफइ मुम्बईं के साथ ही एमपीयूएटी उदयपुर के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने इस वार्ता को बहुत ही महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि किसी भी साक्षात्कार से पूर्व विषय वस्तु व सामान्यज्ञान के साथ ही इन छोटी छोटी जानकारीयों व व्यक्तित्व-व्यवहार की जानकारी के लिए लाभकारी रहेगी। कार्यक्रम के अंत मे जलकृषि विभाग विभागाध्यक्ष डाॅ. बी.के. शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like