GMCH STORIES

वीडिया काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से रूबरू

( Read 9393 Times)

25 May 20
Share |
Print This Page
 वीडिया काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से रूबरू

उदयपुर  । पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ. गिरिजा व्यास एवं उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा रविवार को वीडिया काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।
कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि इस अवसर पर डाॅ. व्यास ने कांग्रेसजन को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के कारण भूख-प्यासे लोगों तक राशन, भोजन, पानी पहुंचाने तथा महामारी को फैलने से रोकने हेतु मास्क एवं सेनेटाइजर वितरण करने के साथ प्रवासी एवं स्थानीय मजदूरों एवं लोगों को सुरक्षित अपने घर तक पहुंचाने में जिन-जिन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया है वे उन सभी का हृदय से सम्मान करती हैं। आज पूरा विश्व इस महामारी से जूझ रहा है। आपदा की इस घड़ी में हम सभी को इस तरह जागरूक रह कर स्वयं की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए एक-दूसरे के सहयोग से जनता का ध्यान रखना होगा।
कांग्रेसजन को सम्बोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में प्रशासन, डाॅक्टर, नर्स एवं कानून व्यवस्था से जुड़े लोगों ने जिस तरह से महामारी से पीड़ित लोगों की दिन-रात सेवा करने एवं शहर को सुरक्षित रखने में योगदान दिया है उसकी मुक्त कंठ से प्रशंसा की जानी चाहिए।
शेख ने बताया कि वीडिया काॅन्फ्रेसिंग के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्तााओं ने सेवा कार्य के दौरान आने वाली परेशानियों के बारे में अध्यक्ष महोदय का अवगत कराया तथा इस बात पर जोर दिया कि सरकार द्वारा जारी सभी योजनाओं की जानकारी जरूरतमंदों तक पहुंचे ताकि आपदा की इस घड़ी में उन्हें अधिकतम सहायता मिल सके। शर्मा ने उनकी परेशानियों एवं सुझाावों को सुना तथा प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर उनके समाधान का आश्वासन दिया।
वीसी में पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, डाॅ. मधुसूदन शर्मा, पंकज कुमार शर्मा, अर्जुन राजोरा, पूरण मेनारिया, अजय सिंह, जयप्रकाश निमावत, रियाज हुसैन, राहुल व्यास, मोहम्मद अयूब, सुधीर जोशी, शंकर भाटिया, रोशन मेहता, सोमेश्वर मीणा, सुखलाल साहू, अजय पोरवाल ने अपने-अपने सुझाव रखे।
वीसी में अरूण टांक, हितांशी शर्मा, शंकर चंदेल, भरत रामानुज, मुकेश हिंगड़, कपिल तोरावत, संजय भगतानी, राजेश वया, कौशल आमेटा, के. जी. मूंदड़ा, दिनेश दवे, रंजना साहू, सूर्य प्रकाश उपाध्याय, उदयनन्द पुरोहित, जसवन्त गन्ना, लोकेश चैधरी ने भी भाग लिया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like