GMCH STORIES

संभाग स्तरीय अमृता हाट में किशोरी मेला

( Read 15879 Times)

19 Feb 20
Share |
Print This Page
संभाग स्तरीय अमृता हाट में किशोरी मेला

उदयपुर / जिला प्रशासन, महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग (Child Development Department) के संयुक्त तत्वावधान में जारी संभाग स्तरीय अमृता हाट (Amrita Haat) के पांचवे दिन विद्यालय नहीं जाने वाली बालिकाओं के लिए किशोरी मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 5 ब्लॉक की ग्राम पंचायतों से 350 किशोरियों ने भाग लिया।
इस दौरान किशोरियों वार्ता कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती बिनिता ठाकुर ने किशोरियों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सफलता का पहला कदम शिक्षा है, इसलिए पूर्ण शिक्षा प्राप्त कर लक्ष्य को हासिल करें। उन्होंने किशोरियों को पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि लडकियों को निडर होकर जीने की आवश्यकता है। पुलिस विभाग उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदेव तत्पर है। मेले में कोटड़ा आदिवासी संस्थान से सरफराज, आस्था से आर.डी.व्यास, प्रत्यन समिति के निदेशक मोहनलाल डांगी ने भी किशोरियों को संबोधित किया। मंच संचालन क्राई के जिला समन्वयक देवकिशन ने किया।
अमृता हाट मेला (Amrita Haat Fair) में सायंकाल जिले की सभी स्वयंसेवी संस्थाओं, पैनल अधिवक्ताओं एवं महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने महिला उत्पीडन व हिंसा को समाप्त करने के लिए एकजुटता के साथ कैंडल मार्च (Candle march) निकाला।
वन मिनट शो है खास
महिला अधिकारिता उपनिदेशक संजय जोशी ने बताया कि मेले में प्रतिदिन शाम को आयोजित होने वाला वन मिनट शो (One minute show)विशेष आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। मनोरंजन से भरपूर इस शो में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मेलार्थियों को पुरस्कृत किया जा रहा है। महिला शक्ति केन्द्र की महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती दिक्षा पालीवाल ने बताया कि अमृता हाट में बुधवार को सायं 7 बजे से 9 बजे तक गरबा नृत्य का आयोजन होगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like