GMCH STORIES

एम.एम.वी.एम. के कब व कब मास्टर का राष्ट्र स्तरीय गोल्डन एरो अवार्ड रैली में चयन

( Read 3595 Times)

18 Feb 20
Share |
Print This Page
एम.एम.वी.एम. के कब व कब मास्टर का  राष्ट्र स्तरीय गोल्डन एरो अवार्ड रैली में चयन

उदयपुर ।  महाराणा मेवाड विद्या मंदिर (MMVM)अम्बामाता के कब बालक युवादित्य सिंह झाला, प्रणव अरोडा, कार्तिक सोनी, लक्ष्य शर्मा, गौरांग पटेल व कब मास्टर कुन्जबिहारी मेनारिया का राष्ट्रीय स्तर गोल्डन एरो अवार्ड रैली (National Level Golden Arrow Award Rally) में चयन हुआ। यह रैली राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा दिनांक १९.०२.२०२० से २३.०२.२०२० तक नेशनल यूथ कॉम्प्लेक्स (National Youth Complex) गदपुरी, हरियाणा में होगी। इसके अंतर्गत कब बालकों को गोल्डन एरो अवार्ड (Golden Arrow Award) दिये जायेंगे। इसके चयन हेतु सहायक राज्य संगठन आयुक्त मण्डल मुख्यालय, उदयपुर दिलीप कुमार माथुर सी.ओ. स्काउट, सुरेन्द्र पाण्डे व सी.ओ. गाइड रेखा शर्मा ने विद्यालय परिवार को बधाई दी। यह जानकारी विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती झूमुर गहलोत ने दी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like