मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

३५१ अक्षतों (चावल) द्वारा ’वन्देमातरम्‘ एवं ध्वज का निर्माण

वन्देमातरम कार्यक्रम को लेकर लेक सिटी के जाने माने लघु शिल्पकार चन्द्रप्रकाश चित्तौडा ने ३५१ चावलों द्वारा ’वन्देमातरम्‘ लिखा जिसको तिरंगे

WAf𝕏TGin✉🖨
३५१ अक्षतों (चावल) द्वारा ’वन्देमातरम्‘ एवं ध्वज का निर्माण

उदयपुर। वन्देमातरम कार्यक्रम को लेकर लेक सिटी के जाने माने लघु शिल्पकार चन्द्रप्रकाश चित्तौडा ने ३५१ चावलों द्वारा ’वन्देमातरम्‘ लिखा जिसको तिरंगे के रंगों से सजाया गया है । इसके ऊपर एक सूक्ष्म तिरंगे का निर्माण भी किया गया है जो कि बहुत ही अनुपम दिखाई पडता है । यह कृति बहुत ही सूक्ष्म है जो कि एक हथेली पर समा सकती है । इस कृति द्वारा चित्तौडा ने देश भक्ति को संदेश दिया है। चित्तौडा ने बताया कि इस कृतिका विमोचन उक्त कार्यक्र्रम में किया जाएगा।