मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

20 सूत्री, 15 सूत्री कार्यक्रम व साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न

अनुपालना रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर / जिले में संचालित हो रहे बीस सूत्रीय कार्यक्रम के साथ पन्द्रह सूत्रीय कार्यक्रम की गतिविधियों और विभागीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार शाम अतिरिक्त कलक्टर संजय कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
  • बैठक को संबोधित करते हुए एडीएम कुमार ने समस्त अधिकारियों को विभागीय कार्यक्रमों के तहत आवंटित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ चलाए जा रहे पन्द्रह सूत्री कार्यक्रम के तहत अपने-अपने विभाग की योजनाओं में अल्पसंख्यक लाभार्थियों के बारे में पृथक् से सूचना संधारित करने को कहा।
  • उन्होंने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों के माध्यम से हो रहे सरकारी कार्यालयों, संस्थाओं के निरीक्षण की व्यवस्था के तहत अनुपालना रिपोर्ट को समय पर प्रेषित करने और निर्देशित कार्यों को पूर्ण करवाते हुए पालना से अवगत कराने को कहा।
  • उन्होंने विभागीय उच्चाधिकारियों को अपेक्षित सूचनाओं को समय पर भिजवाने के लिए भी पाबंद किया।
WAf𝕏TGin🖨
20 सूत्री, 15 सूत्री कार्यक्रम व साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न

उदयपुर / जिले में संचालित हो रहे बीस सूत्रीय कार्यक्रम के साथ पन्द्रह सूत्रीय कार्यक्रम की गतिविधियों और विभागीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार शाम अतिरिक्त कलक्टर संजय कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए एडीएम कुमार ने समस्त अधिकारियों को विभागीय कार्यक्रमों के तहत आवंटित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ चलाए जा रहे पन्द्रह सूत्री कार्यक्रम के तहत अपने-अपने विभाग की योजनाओं में अल्पसंख्यक लाभार्थियों के बारे में पृथक् से सूचना संधारित करने को कहा।

उन्होंने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों के माध्यम से हो रहे सरकारी कार्यालयों, संस्थाओं के निरीक्षण की व्यवस्था के तहत अनुपालना रिपोर्ट को समय पर प्रेषित करने और निर्देशित कार्यों को पूर्ण करवाते हुए पालना से अवगत कराने को कहा।

उन्होंने विभागीय उच्चाधिकारियों को अपेक्षित सूचनाओं को समय पर भिजवाने के लिए भी पाबंद किया। बैठक में समस्त संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।