मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

दीपावली स्नेहमिलन समारोह आयोजित

Dinesh Gothwal

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर वूमन चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज ने आज होटल आमंत्रा में पारिवारीक दीपावली स्नेहमिलन समारोह आयोजित किया गया।
  • चेम्बर की अध्यक्ष रीटा महाजन ने बताया कि इस भागमभाग की जिंदगी में यदि आपको कोई समय देता है तो जीवन में उससे बढकर कोई उपहार नहीं है।
  • इस अवसर पर तीन नये सदस्यों को पूजा हिंगड,वैदेही पामेचा व चित्रा लोढा को पिन लगाकर चेम्बर में शामिल किया गया।
  • नीता मेहता ने सभी सदस्यों को दीपावली पर आधारित तम्बोला व कोषाध्यक्ष सुरजीत छाबडा ने विभिन्न प्रकार के गेम्स खेलाया।
  • कार्यक्रम में रीटा महाजन,डॉ.
  • नीता मेहता, पूर्वाध्यक्ष माया कुम्भट,सलाहकार लवलीन क्लेयर, ज्योत्सना, टीना सोनी, डॉ.
WAf𝕏TGin🖨
दीपावली स्नेहमिलन समारोह आयोजित

उदयपुर। उदयपुर वूमन चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज ने आज होटल आमंत्रा में पारिवारीक दीपावली स्नेहमिलन समारोह आयोजित किया गया।

चेम्बर की अध्यक्ष रीटा महाजन ने बताया कि इस भागमभाग की जिंदगी में यदि आपको कोई समय देता है तो जीवन में उससे बढकर कोई उपहार नहीं है। इस अवसर पर तीन नये सदस्यों को पूजा हिंगड,वैदेही पामेचा व चित्रा लोढा को पिन लगाकर चेम्बर में शामिल किया गया।

इस अवसर पर सचिव डॉ. नीता मेहता ने सभी सदस्यों को दीपावली पर आधारित तम्बोला व कोषाध्यक्ष सुरजीत छाबडा ने विभिन्न प्रकार के गेम्स खेलाया। कार्यक्रम में रीटा महाजन,डॉ. नीता मेहता, पूर्वाध्यक्ष माया कुम्भट,सलाहकार लवलीन क्लेयर, ज्योत्सना, टीना सोनी, डॉ. रीना राठौड,दर्शना सिंघवी, एस.के.महाजन,सी.एस.राठौड, सुभाष सिंघवी सहित अनेक सदस्य मौजूद थे। अंत में सभी ने सामूहिक रूप में फिल्मी गानें गा कर उसका आनन्द उठाया।