GMCH STORIES

राज्य पुरस्कार अभिशंषा शिविर का आयोजन

( Read 9472 Times)

12 Oct 19
Share |
Print This Page

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय उदयपुर के तत्वावधान में राज्य पुरस्कार अभिशंषा शिविर का आयोजन स्काउट/गाइड मण्डल प्रशिक्षण केन्द्र

राज्य पुरस्कार अभिशंषा शिविर का आयोजन

उदयपुर / राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय उदयपुर के तत्वावधान में राज्य पुरस्कार अभिशंषा शिविर का आयोजन स्काउट/गाइड मण्डल प्रशिक्षण केन्द्र उदयनिवास के साथ ही संभाग के समस्त जिला मुख्यालय पर आयोजित किये जा रहे है। इन शिविरों में कुल 727 स्काउट एवं 148 गाइड भाग ले रहे है। इसमें उदयपुर जिले में 171 स्काउट भाग शामिल हैं।
सहायक राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) दिलीप कुमार माथुर ने बताया कि राज्य पुरस्कार अभिशंषा शिविर का संचालन लीडर ट्रेनर  कमल किशोर पुरोहित (स्काउट) तथा गाइड शिविर का संचालन रेखा शर्मा सी.ओ. (गाइड) उदयपुर कर रहें है। शिविरों में सफल रहने वाले स्काउट/गाइड को 22 फरवरी 2020 को माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा जयपुर में सम्मानित किया जावेगा।
शिविर में छैलबिहारी शर्मा सी.ओ. (स्काउट), सैम्यूल फ्रांसीस, रामचन्द्र पालीवाल, राजवीर सिंह चौधरी, मनोज कुमार आमेटा, पुष्कर लाल चौधरी, पवन कुमार चौबीसा, श्याम किशोर उपाध्याय, यशवन्त कुमार मेहता, वक्तावर सिंह देवडा, अरविन्द कल्याण आदि ट्रेनिंग काउन्सलर ने विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दे रहे हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like