मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

डीपीएस, उदयपुर के तैराक का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

सीबीएसई वेस्ट जोन तैराकी प्रतियोगिता, एनआरआई ग्लोबल डिस्कवरी स्कूल, भोपाल में दिनांक ३०. ०९. २०१९ से ०५. १०.

WAf𝕏TGin🖨
डीपीएस, उदयपुर के तैराक का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

सीबीएसई वेस्ट जोन तैराकी प्रतियोगिता, एनआरआई ग्लोबल डिस्कवरी स्कूल, भोपाल में दिनांक ३०.०९.२०१९ से ०५.१०.२०१९ तक आयोजित की गई। जिसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल के तैराकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

तैराकी प्रशिक्षक श्री योगेश मिश्रा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर के कक्षा ८वीं की छात्रा इशिका रामस्नेही का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ५० व १०० मी ब्रेस्ट स्ट्रोक में रजत पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर चयन हुआ।

इस प्रतियोगिता में कक्षा ९ की छात्रा गुन्ताश कौर, कक्षा ८ की छात्रा हिमशिखा पोटलिया ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

विद्यालय के प्रो. वाईस चेयरमेन श्री गोविन्द अग्रवाल, प्राचार्य श्री संजय नरवरिया, प्रधानाध्यापक श्री राजेश धाभाई व प्रधानाध्यापिका श्रीमती शालिनी सिंह ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविश्य की कामना की।