मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

डीपीएस, उदयपुर में गाँधी जयन्ती पर भव्य आयोजन

दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर के प्रांगण में महात्मा गाँधी जी की १५०वीं जयन्ती के साथ ’स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत का अभियान‘ के तहत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम

WAf𝕏TGin✉🖨
डीपीएस, उदयपुर में गाँधी जयन्ती पर भव्य आयोजन

दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर के प्रांगण में महात्मा गाँधी जी की १५०वीं जयन्ती के साथ ’स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत का अभियान‘ के तहत समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत गाँधी जी एवं शास्त्री जी की तस्वीर पर पुष्पार्पण के साथ ही गाँधी जी के प्रिय गीत ’वैष्णवजन तो तेने कहिए जे.......‘ से हुई।

विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम अयोजित किए गए जिसमें गाँधी जी का प्रिय भक्तिगीत, उन्हें समर्पित कविता, भाषण कार्यक्रम की शोभा थे।

साफ-सफाई की महत्ता और जागरूकता का संदेश प्रसारित करने के लिए विद्यालय की छात्र परिषद के सदस्यों ने सम्पूर्ण विद्यालय के विद्यार्थियं को इसके बारे में बताया एवं जागरूक किया।

डीपीएस के स्काउट और अन्य विद्यार्थियों ने गुलाबबाग से नगरनिगम तक गाँधी जयन्ती एवं स्वच्छता अभियान हेतु रैली में हिस्सा लिया तथा अपने संदेशों व नारों के माध्यम से जागरूकता फैलाने में अपना अहम योगदान दिया।

विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमेन श्री गोविंद अग्रवाल एवं प्रधानाध्यापक श्री राजेश धाभाई ने इस अवसर पर सभी को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ दी। अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय नरवरिया ने छात्र परिषद के सभी सदस्यों एवं विद्यार्थियों को स्वच्छता हेतु शपथ दिलवायी तथा सभी को देश में स्वच्छता हेतु समाज के हर सदस्य के योगदान एवं इसके महत्व को समझाया।