मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह

भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के संघटक भूपाल नोबल्स पी. जी.

मुख्य बिंदु
  • भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के संघटक भूपाल नोबल्स पी.
  • महाविद्यालय के वनस्पति शास्त्र विभाग के स्नातकोत्तर (उत्तरार्द्ध) विद्यार्थियों द्वारा नवआगन्तुक (पूर्वार्द्ध) छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
  • कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि, अधिष्ठाता, विज्ञान संकाय, डॉ.
  • रेणु राठौड एवं विशिष्ट अतिथि सहअधिष्ठाता डॉ.
  • वनस्पति विज्ञान विभाग के स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी गई।
  • इस कार्यक्रम के दौरान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.
WAf𝕏TGin✉🖨
भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह

उदयपुर  । भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के संघटक भूपाल नोबल्स पी.जी. महाविद्यालय के वनस्पति शास्त्र विभाग के स्नातकोत्तर (उत्तरार्द्ध) विद्यार्थियों द्वारा नवआगन्तुक (पूर्वार्द्ध) छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि, अधिष्ठाता, विज्ञान संकाय, डॉ. रेणु राठौड एवं विशिष्ट अतिथि सहअधिष्ठाता डॉ. रितु तोमर ने किया। वनस्पति विज्ञान विभाग के स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी गई। इस कार्यक्रम के दौरान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मोहन सिंह राठौड ने नव आगन्तुक छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में संकाय सदस्य डॉ. प्रवीणा राठौड, श्रीमती रचना व्यास, सुश्री शिवानी सिंह, सुश्री गायत्री मेनारिया, श्रीमती अंजु पालिवाल उपस्थित थे।