मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

पेसिफिक विश्वविद्यालय में एक दिवसीय व्यक्तित्व निखार कार्यशाला का आयोजन

पेसिफिक विशिवद्यालय के पेसिफिक होटल प्रबंधन संस्थान में एक दिवसीय व्यक्तित्व निखार कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य वक्ता संग्राम

WAf𝕏TGin✉🖨
पेसिफिक विश्वविद्यालय में एक दिवसीय व्यक्तित्व निखार कार्यशाला का आयोजन

पेसिफिक विशिवद्यालय के पेसिफिक होटल प्रबंधन संस्थान में एक दिवसीय व्यक्तित्व निखार कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य वक्ता संग्राम सिंह "A Learning and Development Trainer" संजीवनी कोचिंग संस्थान के निदेशक थे।

कार्यशाला में उन्होने विद्यार्थियों को बताया कि किस तरह अपनी महत्वकांक्षा को अपने व्यक्तित्व द्वारा पूरा किया जा सकता है और आज जो नयी चुनौतियाँ हमारे समक्ष प्रस्तुत हो रही है उनका सामना किया जा सकता है।

उन्होने विद्यार्थियों की योग्यता को परखने के लिए एक टेस्ट भी उनके मध्य करवाया। जिससे कि विद्यार्थियों का आत्म-विश्वास बढाया जा सकें।

संस्थान निदेशक श्री विनोद कुमार सिंह भदरिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि होटल इंडस्ट्री के अंतर्गत व्यक्तित्व व आत्म-विश्वास बहुत ही आवश्यक है।