उदयपुर / वन बंधु कल्याण योजना अन्तर्गत फलदार पौध वितरण कार्यक्रम “फल महोत्सव“ मंगलवार 17 सितम्बर को कोटड़ा के डॉ.विजय आपटे स्कूल सभागार में मनाया जाएगा।
उद्यान विभाग के उपनिदेशक शांतिलाल डामोर ने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक, प्रधान, जनप्रतिनिधि व अन्य गणमान्य नागरिक भाग लेंगे। कार्यक्रम में एसटी व बीपीएल श्रेणी के कृषकों को फलदार पौधे एव उर्वरक का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर कृषकों के लिए तकनीकी कार्यशाला भी रखी गई है।
फल महोत्सव 17 को कोटड़ा में
वन बंधु कल्याण योजना अन्तर्गत फलदार पौध वितरण कार्यक्रम “फल महोत्सव“ मंगलवार 17 सितम्बर को कोटड़ा के डॉ.विजय आपटे स्कूल सभागार में मनाया
