मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

सी. पी. एस. बना अंडर-१४, अंडर-१७ एवं अंडर-१९ क्रिकेट जिला स्तरीय चैंपियन

६४वीं जिला स्तरिय क्रिकेट प्रतियोगिता में सी. पी. एस.

मुख्य बिंदु
  • ६४वीं जिला स्तरिय क्रिकेट प्रतियोगिता में सी.
  • भूपालपुरा ने क्रिकेट जिला स्तरीय चैंपियनशिप के तीनों खिताब अपने नाम कर जिला स्तरीय चैंपियन बन गया है।
  • को जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में सभी तीन वर्गों में विजेता रहने पर चैंपियन घोषित किया गया।
  • एस ने रेयान इंटरनेशनल को फाइनल मैच में ८ विकेट से हराया व चैंपियन बनी।
  • मोहम्मद जफर मैन ऑफ द सीरीज रहे।
  • ने गुरुनानक स्कूल की टीम को ९ विकेट से हरायाव चैंपियन बनी।
WAf𝕏TGin🖨
सी. पी. एस. बना अंडर-१४, अंडर-१७ एवं अंडर-१९ क्रिकेट जिला स्तरीय चैंपियन

६४वीं जिला स्तरिय क्रिकेट प्रतियोगिता में सी.पी.एस. भूपालपुरा ने क्रिकेट जिला स्तरीय चैंपियनशिप के तीनों खिताब अपने नाम कर जिला स्तरीय चैंपियन बन गया है।

सी.पी.एस. को जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में सभी तीन वर्गों में विजेता रहने पर चैंपियन घोषित किया गया।

अंडर १४ - में सी.पी.एस ने रेयान इंटरनेशनल को फाइनल मैच में ८ विकेट से हराया व चैंपियन बनी। मोहम्मद जफर मैन ऑफ द सीरीज रहे।

अंडर १७ - में सी.पी.एस. ने गुरुनानक स्कूल की टीम को ९ विकेट से हरायाव चैंपियन बनी। गुरुनानक स्कूल ने १० ओवर में पहले बल्लेबाजी कर ७० रन बनाए, जिसे सी.पी.एस. की टीम ने ७ ओवर में ही पूरा कर दिया।

अंडर १९ - में सीपीएस ने सेंटमेरीज तीतरडी की टीम को ८ विकेट से हराया।

सेंटमेरीज तीतरडी ने १२ ओवर में पहले बल्लेबाजी कर ६० रन बनाए, जिसे सी.पी.एस. की टीम ने ८ ओवर में ही पूरा कर दिया।

अनिरुद्ध सिंह को मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड दिया गया।

विजयी टीम के विद्यालय पहुँचते ही चैयरपर्सन - श्रीमती अलका शर्मा, प्रशासकीय निर्देशक - श्री अनिल शर्मा, निदेशक- श्री दीपक शर्मा तथा प्राचार्य - श्रीमती पूनम राठौड ने बधाई दी व खिलाडियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ की।