GMCH STORIES

पेश है नई लैंड रोवर डिफेंडर

( Read 15552 Times)

11 Sep 19
Share |
Print This Page
पेश है नई लैंड रोवर डिफेंडर

उदयपुर। यह नई लैंड रोवर डिफेंडर है। यह इंटेलिजेंट और चालाक फीचर्स से युक्त है। पूर्ण रूप से सक्षम यह एसयूवी पूरे परिवार के लिए सुरक्षित है। नई डिफेंडर का निर्माण साहसी और हिम्मती दिल और उत्सुक दिमाग वाले लोगों के लिए खासतौर से किया गया है। इस एसयूवी में हल्के बैकग्राउंड में डार्क कलर की आउटलाइन दी गई है। यह न सिर्फ टफ दिखती है, बल्कि टफ है। एसयूवी की डिजाइनिंग एक उद्देश्य से की गई है। डिफेंडर को पर्सनलाइज किया जा सकता है जिससे गाड़ी के मालिक इसे अपनी जरूरतों के अनुसार ढाल सकें।
लैंड रोवर के चीफ डिजाइन ऑफिसर गैरी मैकगवर्न ने कहा कि नई डिफेंडर में कंपनी की पूर्व से निर्मित गाडिय़ों से कुछ विशेषताएं ली गई है, पूर्व मॉडलों का पूरा सम्मान किया गया है, पर डिफेंडर का डिजाइन कंपनी की पहले से निर्मित गाडिय़ों से काफी अलग है। यह नए युग की नई डिफेंडर है। इस गाड़ी का विशिष्ट मॉडल आदर्श अनुपात में दी गई लाइटर ब्रैकग्राउंड में डार्क कलर की विशेष आउटलाइन से प्रेरित है। मार्केट में इसकी मांग सबसे ज्यादा है और यह इसे खासतौर पर बेहद सक्षम बनाती है।
अपनी बेजोड़ और बेमिसाल लक्जरी, रेंज रोवर फैमिली की शानदार एसयूवी और बेहद सक्षम और विविधतापूर्ण डिस्कवरी एसयूवी के अलावा नई डिफेंडर लैंडरोवर के वंश को पूरा करती है। दुनिया भर में सबसे सक्षम और टिकाऊ चार पहिया गाडिय़ों की रेंज में डिफेंडर 110 इस फैमिली का एक प्रारंभिक मॉडल है। इसके बाद इस गाड़ी का ठोस और छोटे पहियों के बेस वाला डिफेंडर 90 मॉडल लॉन्च किया जाएगा। इसके पहले 2020 में लैंडरोवर डिफेंडर एसयूवी के कई प्रैक्टिकल और कॉमर्शियल मॉडल लॉन्च किए जाएंगे।
नई लैंड रोवर डिफेंडर जुनून और मूल मॉडल से प्रेरित है इसलिए यह उपभोक्ताओं की जरूरत के अनुसार अपनी बदलती क्षमताओं का नमूना पेश करती है। सभी तरह के रास्तों पर शान से दौडऩे की इसकी आधुनिक तकनीक 21वीं सदी के लिए रोमांच को फिर से पारिभाषित करती है। नई लैंडरोवर डिफेंडर सबसे आगे रहने की भावना पर पूरी तरह से खरी उतरती है, जो पिछले 71 वर्षों से लैंडरोवर की गाडिय़ों की विशिष्टता बनी हुई है।
नई डिफेंडर में विशेष तौर पर लाइटर ब्रैकग्राउंड में डार्क कलर की आउटलाइन दी हुई है, जो इस गाड़ी की आसानी से पहचान में आती है। एसयूवी के आगे और पीछे के हिस्से में कम से कम ओवरहैंग्स दिए गए हैं। इससे यह गाड़ी शानदार अप्रोच और डिपार्चर एंगल प्रदान करती है। लैंड रोवर के डिजाइनर्स ने डिफेंडर के जाने-पहचाने ट्रेडमार्क की 21वीं सदी के लिए दोबारा से कल्पना की है। लैंडरोवर के डिजाइनर्स ने इस नई चार पहियों वाली गाड़ी में एक खास मकसद से इसका डिजाइन ऊपर से उठा हुआ बनाया है। इस गाड़ी की छत पर एल्पाइन लाइट विंडोज दी गई है। इसमें पीछे की ओर साइड में टेलगेट दिए गए हैं और बाहरी भाग में स्पेयर व्हील दी गई है, जिससे ओरिजिनल गाड़ी की पहचान काफी आसानी से हो जाती है।
ओरिजिनल डिफेंडर की लैंडरोवर कंपनी की पहले निर्मित कारों से अलग पर्सनैलिटी कार के अंदरूनी हिस्से में स्पष्ट रूप से नजर आती है। पहले की एसयूवी में जहां संरचात्मक तत्वों और फिक्सिंग को छिपा दिया गया था। इस मॉडल में वह उभरे हुए और स्पष्ट रूप से नजर आते हैं। इस एसयूवी के निर्माण में सरलता और व्यवहारिकता पर जोर दिया गया है। इसमें गाड़ी के डैशबोर्ड में ही गियर फिट किया गया है। इसके साथ ही गाड़ी में ड्राइवर की सीट के साथ और सामने की ओर जंप सीट दी गई है, जिसमें लैंडरोवर की पहले की कारों की तरह गाड़ी की फ्रंट सीट पर ड्राइवर के साथ तीन लोग बैठ सकते हैं।
इसके नतीजे के तौर पर डिफेंडर 110 में पांच लोग, छह लोग या 5+2 लोग बैठ सकते हैं। डिफेंडर की दूसरी कतार की सीटों के पीछे 1075 लीटर का लोडस्पेस दिया गया है। दूसरी लाइन की सीटों को फोल्ड करने पर इसका लोडस्पेस 2380 लिटर हो जाता है। डिफेंडर 90 में 6 लोग बैठ सकते हैं, जो इसे पूरे परिवार के बैठने लायक कार बनाती है। इस कार का दरवाजा ऊपर की ओर खुलता है, जिससे यात्रियों के बैठने और सामान रखने की इसमें पर्याप्त जगह मिलती है।
नई लैंड रोवर डिफेंडर में यूजर फ्रेंडली फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें प्रैक्टिकल टच और एडवांस टेक्नोलॉजी शामिल है। इसमें टिकाऊ रबर की फ्लोरिंग दी गई है, जिससे रोज एडवेंचर करने और जीवन में एक बार किसी महत्वपूर्ण अभियान पर जाने के दौरान मौज-मस्ती में किसी तरह का खलल नहीं पड़ता। इसमें कार के अंदरूनी हिस्से को साफ करने के लिए ब्रश और वाइपर मुहैया कराया जाता है। लैंडरोवर में फ्रैबिक रूफ को पूरी तरह फोल्ड करने का ऑप्शन भी दिया गया है, जिससे यूजर्स को खुली छत वाली एसयूवी में यात्रा करने की फीलिंग आती है। वाइल्ड सफारी के अभियान का पूरी तरह मजा लेने के लिए पार्किंग में खड़ी डिफेंडर 110 की दूसरे लाइन की सीटों पर बैठे यात्री खड़े हो सकते हैं।’’
लैंड रोवर को ज्यादा मजबूती देने के लिए नए जमाने की डी73 इंजीनियरिंग तकनीक से इसका निर्माण किया गया है। इसमें हल्के वजन की मोनोक्यू तकनीक का प्रयोग किया गया है, जिसमें एसयूवी के बाहरी हिस्से का प्रयोग गाड़ी को स्ट्रक्चरल सपोर्ट देने के लिए किया जाता है। इस प्रणाली से कंपनी ने अब तक का एसयूवी का सबसे मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर बनाया है। यह एसयूवी के परंपरागत बॉडी और फ्रेम के डिजाइन से तीन गुना ज्यादा मजबूत है। इससे गाड़ी की चेसिस के लिए पहियों को जोडऩे वाले स्ट्रिंग्स या शॉक आब्जर्वर की मैकेनिकल प्रणाली स्थापित करने के लिए परफेक्ट बुनियाद मिलती है। यह वाहन में आधुनिकतम पावर ट्रेन (बैटरी, इलेक्ट्रिक मोटर और कंट्रोल करने की प्रणाली) को मदद देती है।
नई डिफेंडर की इंजीनियरिंग प्रणाली की जांच के लिए इसे 62 हजार से ज्यादा टेस्ट से गुजारा गया है। मुश्किल से मुश्किल अभियानों के दौरान गाड़ी और उसमें बैठे यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से परीक्षण कर लैंडरोवर का चेसिस और बॉडी स्ट्रक्चर बेहतरीन इंजीनियरिंग तकनीक से बनाया गया है। इसमें अभियान के दौरान गाड़ी पर बार-बार पडऩे वाले स्थिर प्रभाव का भी ध्यान रखा गया है।  एसयूवी और पैंसेंजर कारों के सामान्य स्तर से थोड़ा अलग लैंडरोवर डिफेंडर का स्टैंडर्ड है।
एसयूवी की निर्माण प्रक्रिया के दौरान डिफेंडर के सैंपल मॉडल ने धरती पर विपरीत हालात और कठिन माहौल में लाखों किलोमीटर का सफर तय किया। इसमें रेगिस्तान के 50 डिग्री के तापमान में तो कार ने सफर तय किया ही। इसके साथ ही कार की टेस्ट राइड आकर्टिक के -40 डिग्री तापमान में की गई। कोलरेडो में रॉकी पर्वत श्रृंखला पर 10 हजार फीट की ऊंचाई पर कार का टेस्ट किया गया।
बदलाव की क्षमता का दायरा डिफेंडर को बाकी एसयूवी से अलग करता है। यह एक स्थायी ऑल ड्राइव व्हीकल है। इसमें मौजूद पावरट्रेन गाड़ी के चारों पहियों को पावर देने की क्षमता रखती है। इसमें दोगुनी स्पीड का ऑटोमैटिक गियर बॉक्स है। कार के सेंटर के पूरी तरह अलग होने और पीछे की ओर ऑप्शनल एक्टिव लॉकिंग यह सुनिश्चित करती है कि इसमें रेगिस्तान की नरम रेत या आर्कटिक के उत्तरी ध्रुव की जमा देने वाली बर्फ या इसके बीच किसी भी माहौल में यात्रा करने के लिए तमाम जरूरी हार्डवेयर मौजूद हैं।
जगुआर लैंड रोवर के प्रॉडक्ट इंजीनियरिंग विभाग के कार्यकारी निदेशक निक रोजर्स का कहना है, ‘‘हमने डिफेंडर की हैरतअंगेज क्षमता और बेहतरीन इंटीरियर को 21वीं सदी के इस नए मॉडल का आविष्कार करने के लिए अपनाया है। न्यू डिफेंडर हमें अलग ढंग से काम करने का लाइसेंस देती है। डिफेंडर ने हमें अपनी क्षमताओं से आगे जाकर वह अविश्वनसीय काम करने की इजाजत दी है, जिसके बारे में सोचा तक नहीं जा सकता। इस काम में हमने अपने एसयूवी के निर्माण के मूल चरित्र और प्रामाणिकता से समझौता नहीं किया है। शुरुआत से हम पर एक जुनून सवार था कि बेहतरीन एसयूवी का निर्माण किया जाए। इसके लिए हमने सही मटीरियल का चुनाव किया और आधुनिकतम तरीके से उसे एमयूवी के मॉडल में फिट किया। इसके नतीजे के तौर पर न सिर्फ हर ढंग से सक्षम लैंडरोवर का निर्माण किया गया। बल्कि एक पूरी तरह से सुविधाजनक और आधुनिक वाहन का निर्माण किया गया, जिसे लोग ड्राइव करना पसंद करेंगे।’’
लैंड रोवर के चीफ कॉमर्शिल ऑफिसर फेलिक्स ब्रॉटीगेम ने कहा, नई डिफेंडर दुनिया भर के 128 बाजारों में  लॉन्च की जाएगी। यह न्यूनतम कार्बन उत्सर्जन की जरूरतो को पूरा करेगी या उससे आगे बढक़र काम करेगी और सुरक्षा संबंधी जरूरतों को पूरा करेगी। आधुनिकतम तकनीक और मजबूत और टिकाऊ मैकेनिकल बुनियाद पर हमने रफ और टफ करैक्टर की डिफेंडर लॉन्च की है। हमारी नई चार पहियों वाली एसयूवी एडवेंचर के शौकीनों और उत्सुक रहने वाले व्यक्तियों के लिए लॉन्च की है। हमारी नई चार मॉडलों की रेंज, दो बॉडी स्टाइल और ऑप्शन और एक्सेसरीज की लंबी-चौड़ी रेंज के साथ उपभोक्ता अब डिफेंडर को पसर्नल टच देने के काबिल हो सकेंगे और इसे अपना शानदार हमसफर बना सकेंगे। चाहे उनकी लाइफस्टाइल कोई भी हो।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News , Business News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like