मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 12 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

नारायण सेवा में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई

नारायण सेवा संस्थान में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। संस्थान के हिरण मगरी, सेक्टर-4 स्थित मानव मन्दिर प्रांगण में संस्थापक

WAf𝕏TGin✉🖨
नारायण सेवा में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

संस्थान के हिरण मगरी, सेक्टर-4 स्थित मानव मन्दिर प्रांगण में संस्थापक पद्मश्री कैलाश ‘मानव’ एवं श्रीमती कमलादेवी अग्रवाल के सान्निध्य में आयोजित भजन संध्या में नृसिंह लोहार, मीना चौहान, सुरेश कुमार ने भजन प्रस्तुत किये।

अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्म एवं उनके विविध लीला प्रसंगों से सम्बन्धित सजी झांकियों के बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने दर्शन किए।

निदेशक वंदना अग्रवाल के निर्देशन में दही-हांडी प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें संस्थान के आवासीय विद्यालय के बालकों की टीमों ने भाग लिया। संचालन महिम जैन ने किया।

कृष्ण जन्म महाआरती एवं पंजेरी के प्रसाद के वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।