मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

सोजतिया व मार्वलस एक्सपोर्ट  ने अपने अपने मैच जीते

पेसिफिक विश्वविद्यालय व वंडर सीमेंट क्रिकेट एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में पेसिफिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मैदान पर खेले गए पी पी एल ट्रॉफी के तहत आज खेले

WAf𝕏TGin🖨
सोजतिया व मार्वलस एक्सपोर्ट  ने अपने अपने मैच जीते

उदयपुर: पेसिफिक विश्वविद्यालय व वंडर सीमेंट क्रिकेट एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में पेसिफिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मैदान पर खेले गए पी पी एल ट्रॉफी के तहत आज खेले गए मैचों में सोजतिया ग्रुप ने क्रिकेट अमेरिका को 9 विकेट से व मार्वलस एक्सपोर्ट ने ट्रूली इंडिया ने को 20 रनों से हराकर अपने मैच जीते।

पहले मैच में क्रिकेट अमेरिका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विनोद रेबारी के धुआधार 37 व हर्ष जैन के 30 रनों की मदद से 160 रन बनाए। सोजतिया के प्रेम मेहरा व अनिरुद्ध सिंह ने 2-2 विकेट लिए ।

जवाब में सोजतिया की टीम ने आवश्यक रन 1 विकेट खोकर बना लिए।

उसकी तरफ से अनिरुद्ध सिंह ने 62 , धवल पंड्या ने 61 व मोहित भारद्वाज ने 36 रनों का योगदान दिया।अनिरुद्ध सिंह को मेन आफ द मैच व विनोद रेबारी को वैलयुबल प्लयेर ऑफ द मैच घोषित किया गया।आज खेले गए दूसरे मैच में मार्वलस एक्सपोर्ट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक चंदेल के 42 , मोहित जैन के 40 व कुशाल प्रजापत व शहजान जैद के 28 - 28 रनों की बदौलत 158 रन बनाए ।

हिमांशु पालीवाल व एलिस ज़फ़र ने 2- 2 विकेट लिए। जवाब में ट्रूली इंडिया की टीम 138 रन ही बना सकी।उसकी तरफ से रोहित मोंर्य ने 49 व निशांत शर्मा ने 29 रन बनाए ।

मोहित जैन व राहुल सुथार ने 2 विकेट लिए। मोहित जैन को मेन आफ द मैच व रोहित मोर्य को वैलयुबल प्लयेर ऑफ द मै साच घोषित किया गया दोनों मैचों के पुरस्कार पूर्व खिलाड़ी अनिल माथुर ने प्रदान किए।