GMCH STORIES

30 मई से  6 जून तक होगा प्रताप का गुणगान

( Read 13537 Times)

22 May 19
Share |
Print This Page
30 मई से  6 जून तक होगा प्रताप का गुणगान

 उदयपुर । मेवाड क्षत्रिय महासभा तथा नगर निगम के साजे में 6 जून 2019 को वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की 479 वी जयन्ती समारोह के तहत  30 मई से 6 जून तक शोर्य दिवस के रूप में मनाया जायेगा। मेवाड क्षत्रिय महासभा के  शहर अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सिंह जगत ने बताया कि 6 जून को प्रताप जयन्ती को विभिन्न समाज एवं संगठनों की मनमोहक झांकियॉ शामिल होगी  कार्यक्रम संयोजक प्रेमसिंह शक्तावत ने बताया कि प्रताप के सभी समारोहो को आमजन से जोडा जायेगा। उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बोहेडा ने बताया कि  मेवाड क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर पत्रक वितरित किए। महामंत्री कुंदन सिंह मुरोली, उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बोहेडा, कार्यक्रम संह संयोजक दिलीप सिंह बान्सी चन्द्रवीर सिंह करेलिया, चन्द्रवीर सिंह दांतडा, सज्जन सिंह सुलावास, 07 दिवसीय कार्यक्रम संयोजक कमलेन्द्र सिंह पंवार डॉ. घनश्याम सिंह भीण्डर, सहित उपस्थित थे।   

ये होंगे 7 दिवसीय कार्यक्रम :-

07 दिवसीय कार्यक्रम संयोजक कमलेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि

30 मई गुरूवार को सुबह भीण्डर मित्र मंडल, बजरंग सेना वीर हनुमान मंडल, उस्ताद कर्णसिंह पहलवान भीम राष्ट्रीय व्यायामशाला, शिवसेना द्वारा हल्दीघाटी में पूजन कर माटी लाना एवं चेटक समाधी पर नमन प्रातः 10 बजे महाराणा प्रताप सेना द्वारा राजतिलक स्थल में प्रताप पूजन, सायं 5 बजे यूवाक्रांति संगठन द्वारा नगर निगम स्थित प्रताप की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक एवं दीप प्रज्वलन, सांय 6 बजे रेती स्टेण्ड स्थित भीलूराणा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि सकल आदिवासी समाज द्वारा।

31 मई शुक्रवार सुबह 8 बजे को महावीर युवा मंच संस्थान द्वारा हाथीपोल चोराह पर स्थित भामाशाह की प्रतिमा पूजन, प्रातः 9 बजे शूलधारणी सेना द्वारा सिटी रेल्वे स्टेशन पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पूजन, इसी दिन प्रातः 10 बजे राष्ट्रीय वीर गुर्जर महासभा पन्नाधाय सेवा संस्थान की ओर से गोवर्धन सागर स्थित मां पन्नाधाय की पूजा अर्चना व रक्तदान, सांय 6.30 बजे भूताला स्थित महाराणा प्रताप बस स्टेण्ड पर प्रताप की प्रतिमा की महाआरती एवं दीप प्रज्वलन समस्त ग्रामवासी भूताला द्वारा,

शनिवार 1 जून को प्रातः 9 बजे श्रीराम सेना मेवाड़ द्वारा राणा प्रताप रेल्वे स्टेशन स्थित प्रताप की मूर्ति पर पुष्पांजलि, सायं 6 बजे महाराणा प्रताप अधिकृत गाइड यूनियन द्वारा जगदीश चौक पर 479 दीप प्रज्वलन, सायं 7 बजे हिम्मत सिंह पंवार मित्र मंडल द्वारा गणगौर घाट पर दीप प्रज्वलन,

रविवार 2 जून को प्रातः 8 बजे अंजुमन तालीमूल इस्लाम द्वारा मोतीमगरी स्थित हकीमखां सूरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं विचार गोष्टी, प्रातः 9 बजे नागणेश्वरी बायण करणी कल्याण राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा, बजरंग सेना मेवाड़ द्वारा रक्तदान कार्यक्रम, सायं 6.30 बजे हिन्दु महासेना टाईगर फोर्स, हिन्दु विजय सेना द्वारा कालकामाता मंदिर के सामने अखाड़ा प्रदर्शन एवं शस्त्र पूजन,

3 जून सोमवार को प्रातः 8 बजे पहल संस्थान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा मोती मगरी स्थित झाला मान की प्रतिमा पूजन व संगोष्ठी, सांय 5 बजे विद्याप्रचारिणी सभा, बीएन ओल्ड बॉयज एसोसिएशन भूपाल नोबल संस्थान द्वारा प्रतापनगर स्थित सहकारी उपभोक्ता भण्डार स्थित प्रताप की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक एवं दीप प्रज्वलन सायं 6.30 बजे महादेव सेना द्वारा रावटी हाटा स्थित राजराजेश्वर महादेव की महाआरती,

4 जून मंगलवार को प्रातः श्रीराम बजरंग दल द्वारा कृषि महाविद्यालय स्थित प्रताप की मूर्ति का पूजन एवं गोष्ठी, सांय 6 बजे बजरंग सेना, ओम बन्ना संस्थान, श्रीराम स्केटिंग क्लब, राणा प्राताप पूंजा ललितकला अकादमि देवाली द्वारा चेटक चोराहे पर स्थित अश्व पूजन, अखाड़ा प्रदर्शन एवं हेरज अंगेज प्रदर्शन।

5 जून बूधवार को प्रातः 7 बजे लॉयन्स क्लब उदयपुर महाराणा, पतंजलि युवा भारत द्वारा सिटी रेलवे स्टेशन पर हल्दीघाटी की माटी से पर्यटकों का स्वागत, प्रातः 10 बजे विश्वहिन्दु परिषद धर्म प्रसार विभाग युवा शंक्ति मंच द्वारा उदयापोल स्थित महाराणा उदयसिंह की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक, पेंशनर समाज द्वारा पेंशनर समाज भवन सेक्टर 14 महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर गोष्टी, सांय 7 बजे, प्रतापनगर विकास समिति द्वारा प्रतापनगर स्थित सहकारी उपभोक्ता भण्डार स्थित प्रतिमा का पूजन।

    

                                                                                                                                 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like