GMCH STORIES

ईश्वर में मजबूत विश्वास ही भक्ति

( Read 9709 Times)

18 May 19
Share |
Print This Page
ईश्वर में मजबूत विश्वास ही भक्ति

उदयपुर । जीवन  का हर फैसला भगवान पर छोड दें । वह हर समय आपकी मदद करेंगे। ईश्वर के सामने अपनी इच्छाएं रखें , लेकिन समय तय न करें। भक्ति में विश्वास कमजोर नहीं होना चाहिए। यह बात शुक्रवार को नारायण सेवा संस्थान की ओर से दिव्यांगों की निःशुल्क चिकित्सा सहायता के लिए लियों का गुडा स्थित सेवा महातीर्थ में आयोजित त्रिदिवसीय ’’श्रीराम-कृष्ण प्रथम दिन व्यासपीठ से पद्मश्री कैलाश ’मानव’ ने कही। उन्होंने कहा कि संत की प्रवृत्ति कल्याणकारी होती है, सच्चा संत वही है जो हमेशा जन कल्याण में लगे रहते। जो जीव मात्र के कल्याण की सोचे वहीं सच्चा संत है। मनुष्य योनि में जन्म लेकर भी जिसने विद्या, विनम्रता, दान, धर्म और सदाचार जैसे गुणों को नहीं अपनाया। ऐसा मनुष्य पशु की भांति है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण संस्कार चैनल पर हुआ। संचालन महिम जैन ने किया।

                                   


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like