GMCH STORIES

पण्डित जवाहर लाल नेहरू की जयन्ती ‘बालदिवस‘पुष्पांजलि

( Read 6281 Times)

14 Nov 17
Share |
Print This Page
 पण्डित जवाहर लाल नेहरू की जयन्ती ‘बालदिवस‘पुष्पांजलि उदयपुर आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पण्डित जवाहर लाल नेहरू की जयन्ती ‘बालदिवस‘ पर आज पंचवटी स्थित शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये। प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया की गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया ने कहा की नेहरू ने सारा जीवन पूंजीवाद, सामा्रज्यवाद, जातिवाद एवं उपनिवेश वाद पर जीवन भर संघर्ष किया। एवं गणेश राजोरा ने कहा की नेहरू एक महान् राजनीतिज्ञ और प्रभावशाली वक्ता ही नहीं ख्यातिलब्ध लेखक भी थे। और विज्ञान विकास के लिए विज्ञान कांग्रेस की स्थापना की और धर्म निरपेक्षता पर बल दिया।
प्रदेश सचिव पंकज कुमार शर्मा ने कहा की स्थिर चित्त, दृढ संकल्प और घोर परिश्रम के बल पर पण्डित जवाहर लाल नेहरू ने भारत की पांच शताब्दियों का सफर केवल दो दशकों में पूरा करवाया और भारत में सब समान नागरिक हो, सभी धर्म समान आदर पाएं, सहिष्णुता का साम्राज्य हो और लोकतन्त्र में निष्ठा रहे, नेहरू के मन्त्र और यही थी उनकी भारत को देन। शर्मा भारत को एक स्थायी विदेश नीति दी जिसने भारत को सिर ऊँचा रखना सिखाया। पंचवर्षिय योजनाओं के माध्यम से भारत के औद्योगिक विकास की नीव रखी।प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया की इस अवसर पर डूंगपुर पूर्व.जिला पमुख भगवती लाल रोत, सुरेश श्रीमाली, राजीव सुहालका, पुरण मेनारिया, सुधीर जोशी, अरूण टांक मो. नासीर खान, मुजीब सिद्धीकी, के.के. शर्मा मोहनलाल शर्मा, उदियानन्द पुरोहित, सुरेश मेनारिया, गुलशन छाबडा, फतह सिंह राठौड, सोमेश्वर मीणा, मनीष श्रीमाली,, अर्जुन राजोरा, रोशन मेहता, आर.के. मेहरा,, रियाज भाई, अजय सिंह, सूर्यप्रकाश पालीवाल, शाहिद हुसैन, चेनसिंह विजावत, धर्मेन्द्र राजोरा,, दिनेश दवे, अजय सिंह, सिद्धार्थ सोनी, अर्पित जोशी, अभिषेक सोनी, आदि ने पण्डित जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।गोष्ठी का संयोजन महासचिव सोमेश्वर मीणा ने किया और धन्यवाद श्रीमती नीना पुरोहित ने किया।

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like