मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

एनसीसी कैडेट्स का श्रेष्ठ प्रदर्शन

भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के भूपाल नोबल्स कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की 5राज गर्ल्स बटालियन एनसीसी की कैडेट्स ने संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर

WAf𝕏TGin✉🖨
एनसीसी कैडेट्स का श्रेष्ठ प्रदर्शन

उदयपुर / भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के भूपाल नोबल्स कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की 5राज गर्ल्स बटालियन एनसीसी की कैडेट्स ने संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय और विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया।

महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. प्रेम सिंह रावलोत ने बताया कि व्यक्तिगत स्तर पर समूह स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर स्वर्ण व रजत पदक प्राप्त किये।

उन्होंने बताया कि अण्डर ऑफिसर देविका चुण्डावत को कैम्प सीनियर ट्राफी, सार्जेन्ट अंजलि सोलंकी को क्वाटर मास्टर स्वर्ण पदक, सार्जेन्ट दर्शन चौहान को आउटस्टंेडिण्ग ड्यूटी में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

कैप्टन अनिता राठौड़ ने बताया कि खो-खो में तीन स्वर्ण पदक, ड्रिल टेस्ट में छः रजत पदक समूह गान में प्रथम स्थान, समूह नृत्य में द्वितीय स्थान प्राप्त कर ट्राफी प्राप्त की।