GMCH STORIES

ठाकुरजी के कान्हा स्वरूप ने भक्तो का मन मोहा

( Read 8036 Times)

26 Aug 19
Share |
Print This Page
ठाकुरजी के कान्हा स्वरूप ने भक्तो का मन मोहा

मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ पर जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर ठाकुर जी के कान्हा स्वरूप ने सैकड़ों भक्तों का मन मोह लिया। श्रंगार दर्शन व राजभोग आरती के दौरान वेदपीठ पहुंचे भक्तों ने अपने आराध्य के मनोहारी स्वरूप को देखकर जन्माष्टमी के मौके पर कान्हा के रूप में दर्शन कर स्वयं को धन्य किया। वहीं वेदपीठ पर बालकृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़ीझांकियो में कालिया नाग तथा यमुना किनारे काननवन के दृश्य ने लोगों को आनंदित कर दिया। दिनभर दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही। वहीं ठाकुर जी की संध्या महाआरती में भी बड़ी संख्या में कल्याणनगरीवासी मौजूद थे। वेदपीठ के प्रवक्ता के अनुसार मध्यरात्रि में शंखनाद घण्टा घड़ियाल ध्वनि के साथ श्रीकृष्ण जन्म पर लड्डू गोपाल का षोडषोपचार कर पंचामृत से अभिषेक के बाद महाआरती कर पंजीरी का महाप्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान स्थानीय लोक भजन गायकों ने श्रीकृष्ण से जुड़े मनभावन भजनों की प्रस्तुतियां दी।
वेदपीठ पर आज गोगानवमी के पावन अवसर पर गोगा जयंती पूरी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई जायेगी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News , Chintan
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like