मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

सेक्टर-४ में श्री कृष्ण भजन संध्या २४ को

नारायण सेवा संस्थान की ओर से इस वर्ष भी २४ अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व श्रद्धा एवं उल्लासपूर्वक मनाया जायेगा। संस्थान संस्थापक कैलाश ’मानव‘ ने बताया

WAf𝕏TGin🖨
सेक्टर-४ में श्री कृष्ण भजन संध्या २४ को

उदयपुर । नारायण सेवा संस्थान की ओर से इस वर्श भी २४ अगस्त को श्री कृष्ण जन्माश्टमी पर्व श्रद्धा एवं उल्लासपूर्वक मनाया जायेगा।

संस्थान संस्थापक कैलाश ’मानव‘ ने बताया कि संस्थान के हिरण मगरी, सेक्टर-४ स्थित मानव मन्दिर प्रांगण में संध्या ७.३० बजे से श्री कृष्ण भजन संध्या होगी।

जिसका समापन १०.३० बजे दही-हांडी फोड स्पर्द्धा के साथ होगा। इसमें संस्थान द्वारा संचालित आवासीय विद्यालय के बालक भाग लेंगे।

इसी प्रांगण में दर्षानार्थियों के लिए श्री कृष्ण के जन्म एवं विविध लीला प्रसंगों की झांकियां भी सजाई जायेंगी। ११.०० बजे महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ पर्व का समापन होगा।