मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

मानसिक रोगी किशोरी का पीआईएमएस द्वारा इलाज

उदयपुर जिले के सलूंबर के पास के थड़ा गांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त रेखा मीणा नामक किशोरी को उनके घर वालों ने जंजीर से झकड़ रखा था। इसकी खबर गत दिनों एक

WAf𝕏TGin🖨
मानसिक रोगी किशोरी का पीआईएमएस द्वारा इलाज

उदयपुर। उदयपुर जिले के सलूंबर के पास के थड़ा गांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त रेखा मीणा नामक किशोरी को उनके घर वालों ने जंजीर से झकड़ रखा था। इसकी खबर गत दिनों एक समाचार पत्र में प्रकाशित होते ही पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस), उमरड़ा ने उसकी सुध ली और उसका निशुल्क इलाज प्रारंभ किया। 

पीआईएमएस के चेयरमैन आशीष अग्रवाल ने बताया कि किशोरी रेखा पर पीआईएमएस द्वारा संजान लेते हुए मनोचिकित्सक डॉ. बृजेश पुष्प ने समस्त जांचें कर इलाज प्रारंभ कर दिया। रेखा मीणा की हालत में क्रमश: सुधार होते हुए लगभग 60-70 प्रतिशत तक रोग मुक्त हो गई है और शीघ्र ही उसके पूर्ण स्वस्थ होने की संभावना है।