मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

संगीतमय सुंदरकाड पाठ कर की महाआरती

बजरंग सेना की ओर से हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम के चौथे दिन सोमवार को हिरणमंगरी सेक्टर ११ स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में बालाजी

WAf𝕏TGin🖨
संगीतमय सुंदरकाड पाठ कर की महाआरती

उदयपुर / बजरंग सेना की ओर से हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम के चौथे दिन सोमवार को हिरणमंगरी सेक्टर ११ स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में बालाजी का भव्य श्रृंगार कर प्रसाद का भोग लगाया गया।

संस्थापक कमलेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि पं० श्याम सुन्दर मोड के सानिध्य में वीर हनुमान मंडल के कार्यकर्ताओं की ओर से संगीतमय सुंदरकांड का पाठ व महाआरती की गई।

इस अवसर पर राजकुमार खण्डेलवाल, मनोज चावला, नीतिन पटेल, डॉ. घनश्याम सिंह भीण्डर, कृष्णकांत कुमावत, विशाल नागौरी, नरेन्द्र सिंह पाटिया, सोनु हासिजा, राधेश्याम शर्मा, भंवर सिंह , सुनील कालरा, रमेश वसीटा,कर्णवीर सिंह सहित कार्यकर्ताओं ने बालाजी की आरती की।

आज का आयोजन ः- सात दिवसीय समारोह संयोजक सुनील कालरा ने बताया कि सात दिवसीय समारोह के तहत मंगलवार को बडी स्थित टीबी हास्पीटल में प्रातः १० बजे फल वितरण किया जायेगा।