GMCH STORIES

आत्मा से आवरण हटाएं

( Read 9934 Times)

05 Apr 19
Share |
Print This Page
आत्मा से आवरण हटाएं

उदयपुर  । जीवन का निर्माण करना चाहते हैं, तो  आत्म मंथन करना सीखें। आत्मा में अनंत शक्ति है। कर्मो का आवरण इस शक्ति को ढक देता है। यह आवरण आत्म मंथन से ही हटेगा।यह बात नारायण सेवा संस्थान के बडी स्थित सेवा महातीर्थ में ’श्रीराम-कृष्ण अवतार कथा‘ व अपनों से अपनी बात कार्यक्रम के समापन पर शुक्रवार को व्यासपीठ से कैलाश मानव ने कही। उन्होने कहा कि ज्ञान, दर्शन और चरित्र के योग से साधना करने पर शाश्वत सुख की प्राप्ति होगी। बिना भक्ति के व्यक्ति सुख की कामना नहीं कर सकता। व्यक्ति को जीवन में अहंकार और पाखंड से दूर रहना चाहिए। यह दोनों ही अवगुण व्यक्ति के जीवन को बर्बाद कर देते है।मानव को अपने जीवन में अपने कर्म और धर्म पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इन्हीं पर सफलता और असफलता निर्भर होती है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आस्था चैनल पर हुआ। संचालन महिम जैन ने किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like