मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 3 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

स्पंदन कार्यक्रम - आलोक पंचवटी।

आलोक माध्यमिक विद्यालय पंचवटी द्वारा विवेकानंद युवा सप्ताह के अंतर्गत स्पंदन कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कैलाश पुरी, उदयपुर में आयोजित किया गया।

WAf𝕏TGin✉🖨
स्पंदन कार्यक्रम - आलोक पंचवटी।

आलोक माध्यमिक विद्यालय पंचवटी द्वारा विवेकानंद युवा सप्ताह के अंतर्गत स्पंदन कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कैलाश पुरी, उदयपुर में आयोजित किया गया।

अभियान संयोजक आलोक के निदेशक डॉ प्रदीप कुमावत ने बताया कि यह कार्यक्रम गरीबो व जरूरतमंदों में एक ऊर्जा एवं उत्साह के संचार हेतु भाईचारे ओर सामाजिक सौहार्द्रता के उद्धेश्य से आलोक संस्थान विगत कई वर्षों से यह उत्साह के उन्नयन का कार्य करता आ रहा है। मीडिया प्रभारी डॉ यज्ञ आमेटा ने बताया कि इस अवसर पर 100 कम्बले , 50 स्वेटर वहां के छात्रों ,वासियो आदि  को ससम्मान भेट किये गए।

अतिथि परिचय आलोक पंचवटी के 

उप प्रधानाचार्य नारायण चौबीसा ने कराया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रेम कुमावत ने किया।

कार्यक्रम में अतिथि रोटरी क्लब आरसीए के अध्यक्ष हीरालाल जी सचिव अशोक जी मोड़ समाजसेवी भंवर जी माली, स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल दशोरा , आलोक पंचवटी के उप प्रधानाचार्य नारायण जी चौबीसा, पंचवटी आलोक के अभियान सहसंयोजक ललित कुमावत पंचवटी इंटरेक्ट क्लब के प्रभारी चंद्रशेखर कुमावत व छात्र पदाधिकारी एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं अध्यापक गण एवं विभिन्न समाजसेवी उपस्थित थे।

अंत मे धन्यवाद आलोक पंचवटी के  ललित कुमावत ने दिया।