GMCH STORIES

जगुआर लैंड रोवर इंडिया की बिक्री में 16 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा

( Read 9353 Times)

10 Jan 19
Share |
Print This Page
जगुआर लैंड रोवर इंडिया की बिक्री में 16 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा

उदयपुर। जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने जनवरी से दिसंबर 2॰18 की अवधि में अपनी बिक्री में 16 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। 4596 यूनिट्स की बिक्री के साथ, जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने अपने एक कैलेंडर वर्ष में अब तक का उच्चतम वॉल्यूम रिकॉर्ड किया है। भारत में जगुआर लैंड रोवर की बिक्री में वृद्धि के लिए लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट, रेंज रोवर इवोक, जगुआर एफपेस, एक्सई और एक्सएफ जैसे मॉडलों का योगदान रहा है। 2॰18 में आधे से अधिक बिक्री एसयूवी द्वारा संचालित हुई है।

जगुआर लैंड रोवर इंडिया लि. (जेएलआरआएल) के प्रेसिडेंट और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा कि ऑटो इंडस्ट्री ने 2॰18 में काफी विपरीत परिस्थितियों का सामना किया, विशेष रूप से दूसरी छमाही में लिक्विडिटी की स्थितियां काफी कठिन रहीं, साथ ही अग्रिम बीमा लागत और उधार दरों में वृद्धि हुई। इसके बावजूद, भारत में जगुआर लैंड रोवर की वृद्धि हमारे लिए बहुत उत्साहजनक रही है और हम दो प्रतिष्ठित ब्रांडों, जगुआर और लैंड रोवर के लिए 2॰19 में बेहतरीन प्रॉडक्ट लॉन्च और हमेशा बेहतर होने वाले ग्राहक अनुभव पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगे। वर्ष 2॰18 में दस से अधिक उत्पादों से संबंधित गतिविधियां देखी गईं, इनमें प्रमुख थे रेंज रोवर वेलार, रेंज रोवर इवोक कन्वर्टिबल, मॉडल ईयर 2॰18 रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट, 2.॰-लीटर पेट्रोल में जगुआर एफपेस और 5॰ वीं एनीवर्सरी जगुआर एक्स जे 5॰ की पेशकश।

2॰18 के अन्य मुख्य आकर्षणों में इनकंट्रोल एप्स सुइट प्रोटेक्ट के तहत एडवांस्डर कनेक्टिविटी फीचर्स का शुभारंभ, रेंज रोवर, रेंज रोवर स्पोर्ट और लैंड रोवर डिस्कवरी पर रिमोट प्रीमियम और सिक्योर ट्रैकर शामिल हैं। ग्राहकों और रिटेलर्स के लाभ हेतु जगुआर लैंड रोवर वाहनों के थोक और खुदरा क्षेत्र के लिए एक व्हाइट लेबल फाइनेंशियल सर्विसेज प्रोग्राम, जगुआर लैंड रोवर फाइनेंशियल सर्विसेज को भी प्रस्तुत किया गया। प्रतिष्ठित लैंड रोवर ब्रांड ने अपने 7॰ साल का जश्न मनाया, जो इसके इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , Udaipur News , Business News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like