GMCH STORIES

आप का सक्रीय सदस्यता महाभियान जोरों पर

( Read 4446 Times)

18 Oct 18
Share |
Print This Page
 आप का सक्रीय सदस्यता महाभियान जोरों पर उदयपुर। आम आदमी पाटी आप का सकि्रय सदस्यता अभियान इन दिनों जोर शोर के साथ किया जा रहा है। बुधवार को उदयपुर शहर विधानसभा से आप के प्रत्याशी भरत कुमावत के नेतृत्व में शहर के कई क्षेत्रों में सघन जनसंफ किया गया तथा सैंकडों सदस्य जोडे गए।
*आप के प्रदेश प्रवक्ता भरत कुमावत ने बताया कि विगत तीन दिन में कुम्हारों का भटृा, शिवाजीनगर कच्ची बस्ती, आलू फैक्टी, आयड स्थित लोहार कॉलोनी आदि क्षेत्रों में लोगो से संफ किया गया तथा आमजन को आप पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। जिसमें युवाओं ने खासा उत्साह दिखाया। कुमावत ने बताया कि इस दौरान आमजन और नए कार्यकर्ताओं को आागामी विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी की ओर से घोशित घोशणा पत्र एवं उदयपुर शहर क्षेत्र की कई प्राथमिकताएं जिन्हे प्रदेश की सत्ता में भागीदारी होने पर पूरा करने एवं जनसमस्याओं को तत्काल निदान करने आदि के बारे में जानकारी दी गई। देश की राजधानी दिल्ली में आप सरकार की ओर से जनता को जो वादे किए गए थे, उसे समय पर पूरा *करने तथा सरकार की उपलब्धियों से कराया गया। जन संफ में आप के शहर जिलाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ, ग्रामीण अध्यक्ष निर्भय सिंह राठौड, जन अध्यक्ष सीपी सिंह, सुरेश जैन सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।*



Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like