GMCH STORIES

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को २०५० तक सभी चुनाव जितने का दिया मंत्र

( Read 3435 Times)

19 Sep 18
Share |
Print This Page
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को २०५० तक सभी चुनाव जितने का दिया मंत्र उदयपुर | भारतीय जनता पार्टी की ओर से सवीना कृषि म आयोजित उदयपुर संभाग स्तरीय शक्ति केन्द्र सम्मेलन में बारीश के बीच करीब दो घंटे लेट से पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बिना किसी औपचारिकता के माईक को थामते हुए देरी से आने के लिए माफी मांगते हुए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए आव्हान किया कि कार्यकर्ताओं को २०५० तक सभी चुनाव जितने और पूरे देश में भाजपा का परचम फहराने का संकल्प दोहराया। सम्मेलन में उन्होने राहुल बाबा एवं राजस्थान के काग्रेस अध्यक्ष व मध्यप्रदेश के कमलनाथ खूब कटाक्ष कर तालिया बटोरी। उन्होने कहा कि आज पूरे देश के ७० प्रतिशत राज्यों में भाजपा का परचम है और इसका श्रेय बुथ लेवल के कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होने कहा कि हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आने वाले विधान सभा एवं लोकसभा के चुनाव की तैयारी एकत्रित हुए है। आज मै बडे गर्व से कह सकता ह कि आप देश में सबसे बडा दल भारतीय जनता पार्टी है। और भाजपा जब भी चुनाव लडती है और चुनावी मैदान में जाती है चुनाव जीत कर आती है और जीन का कारण कोई नेता नही होता बुथ और शक्ति केन्द्र पर कार्य करने वाला भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता होता है। ये कार्यकर्ताओे की पार्टी है जिसने पार्टी को बढाया , पार्टी को जिताया। उन्होने कहा कि मेरी राजनीति की शुरूआत बुथ के अध्यक्ष के रूप में हुई। भापजा ही देश में एक ऐसी पार्टी है जिसमे एक गरीब बाप एवं चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री व बुथ लेवल का कार्यकर्ता देश की सबसे बडी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। उन्होने कहा कि हमारे वंश पम्परा नहीं है। आज नरेन्द्र मोदी गरीब घर से होने के कारण अपनी कर्मठता के कारण अपनी मेहनत के कारण देश के प्रति अपनी लगन के कारण आज देश के प्रधानमंत्री तो बने ही बने पुरी दुनिया में देश के नाम उंचा करने का काम नरेन्द्र मोदी ने किया। उन्होने कहा कि मै अकेला ऐसा भाजपा का भाग्यशाली अध्यक्ष ह जिसकी अध्यक्षता म हर प्रदेश का चुनाव जितने वाले का कार्यकाल २०१९ तक जाते जाते समाप्त हो जायेगा। उन्होने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी चुनाव जितती है तो वह कार्यकर्ता के मेहनत के आधार पर जितती है।
उन्होने कहा कि मै पिछले चार दिन से राजस्थान में घूर रहा ह और कार्यकर्ता करते वो ऐसा है ये ऐसा है, उन्होने कार्यकर्ताओ से पूछा कि यह चुनाव किसका चुनाव है जरा बताओ, विधायक का चुनाव है कार्यकर्ताओं ने कहा नही, सांसद का चुनाव है - नही, मुख्यमंत्री का चुनाव है - नही, अरे ये तो चुनाव तो भारतीय जनता पार्टी के हम सभी कार्यकर्ताओं का चुनाव है। उन्होने कहा कि आप किरण जी से नाराज हो सकते हो, कृपलानी से नाराज हो सकते हो अमित शाह से नाराज हो सकते हो - तो क्या आप भारतीय जनता पार्टी से नाराज हो सकते है तो क्या? जवाब आया नहीं। उन्होने कहा कि कैसे हो सकते है क्योकि भारतीय जनता पार्टी हमारी मॉ है, और बच्चा कभी मा से नाराज नही हो सकता। और जब हम चुनाव में मैदान में जा रहे तो आपको याद रखना चाहिए कि १० सदस्यों के साथ जनसंघ की शुरूआत हुई और आज ११ करोड सदस्यों के साथ विश्व की सबसे बडी पार्टी है। उन्होने की पार्टी की स्थापना से २७ साल तक कोई सरकार नही बनी हारने की आदत सी बन गई थी और वही जनसंघ आज भारतीय जनता पार्टी के पूरे देश में १८०० विधायक, ३३० सांसद, १९ सरकारे है, और केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की पूर्ण बहुमत के साथ ईमानदारी के साथ कार्य कर रही है। देश के ७० प्रतिशत भू भाग पर भाजपा का झण्डा फहराने का कार्य मेरे कार्यकर्ताओं ने किया। आज हम सफलता के शिखर पर दिखाई पडते है इस शिखर पर ऐसे ही नही पहुचे । चार पीढियो के कई लोगो ने अपना पूरा जीवन लगा तब भारतीय जनता पार्टी आई। उसमें श्यामाप्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, आडवानी, अटल जी, कुशभाई ठाकरे, सुन्दर सिंह भण्डारी सहित सैकडो कार्यकर्ताने अपने खून से इस पार्टी को सींचा। इसलिए मेरा दायित्व है कि १९५० से २०१४ तक उन्होने सघर्ष किया है हमारा दायित्व है आने वाले २०५० तक पंचायत से लेकर पार्टियामेंट तक विजय ही विजय भाजपा का हो इसके लिए आपको कार्य करना है। इसके लिए २०१९ का चूनाव जितना बहुत जरूरी है इसलिए राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ, मिजोरम, के चुनाव जीतना बहुत जरूरी है। इसके लिए कार्यकर्ता अपने मन से नाराजगी निकाल ले। आज देश के मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति तक हमारे कार्यकर्ता बैठे है मगर हम सत्ता के लिए नही सेवा के लिए कार्य कर रहे है। और राहुत बाबा कहते है कि राजस्थान व मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आयेगी, अरे भाई स्वप्न जरूरी देखे लेकिन दिन में न देखे, अरे राहुल बाबा २०१४ से २०१८ तक का इतिहास उठा कर देखो नरेन्द्र मोदी की शपथ के बाद देश में जितने भी चुनाव हुए उसमें काग्रेस गई भाजपा आई, जिसमें महाराष्ट्र, हरियाणा,झारखण्ड कमश्मीर, आसाम, मणीपुर, मेघालय, हिमाचल, उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, गोवा, नागालैण्ड, गुजरात, में काग्रेंस गई भाजपा आई और आपको राजस्थान, मध्यप्रदेश में चुनाव जितने के स्वप्न आते है - राजस्थान में तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार अंगद के पाव की तरह खडी है जिसे कोई हिला नही सकता। मेरे कार्यकर्ताओ पर पुरा भरोसा है और विजयी के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। शाह ने मोदी के साढे चार साल के कार्यो को गिनाया।
शक्ति केन्द्र सम्मेलन का संयोजन प्रभारी हरिहर पारीक ने किया। सम्मेलन को सांसद अर्जुन मीणा, सीपी जोशी, हरिओम राठोड, कुशलगढ विधायक भीमा भाई, किरण माहेश्वरी, धनसिंह रावत, राज्य मंत्री सुशील कटारा, विधानसभा प्रभारी अविनाथ खन्ना, राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव, श्रीचन्द्र कृपालानी, संगठन मंत्री चन्द्रशेखर, देहात अध्यक्ष्पा गुणवंत सिंह झाला, जिलाध्यक्ष दिनेश भटट् ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। सभा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांति लाल चपलोत, पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद जैन पूरे समय साथ बैठे रहे। पूरे पाण्डाल की व्यवस्था पूरे समय यूआईटी अध्यक्ष रविन्द्र श्रामाली ने संभाल रखी।

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like