मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

उत्तम क्षमा दिवस के रूप में मनाया पर्युषण पर्व का पहला दिन

आदिनाथ दिगम्बर चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आज हिरणमगरी से. ११ स्थित आदिनाथ भवन में उत्तम क्षमा दिवस के रूप में पर्युशण पर्व

WAf𝕏TGin🖨
उत्तम क्षमा दिवस के रूप में मनाया पर्युषण पर्व का पहला दिन

उदयपुर। आदिनाथ दिगम्बर चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आज हिरणमगरी से. ११ स्थित आदिनाथ भवन में उत्तम क्षमा दिवस के रूप में पर्युशण पर्व का प्रथम दिन मनाया।

ट्रस्ट के महामंत्री मदन देवडा ने बताया कि आज भगवान आदिनाथ का पंचामृत अभिषेक किया गया जिसके लाभार्थी अमृत लाल ललित बोहरा परिवार थे। इसके बाद आदिनाथ भगवान के महाशांतिधारा की गई जिसका लाभ प्रकाश घाटलिया परिवार ने लिया।

ट्रस्ट अध्यक्ष अध्यक्ष षाह ने बताया कि श्री पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक किया गया। जिसके लाभार्थी शांतिलाल भंवरा व शांतिधारा का लाभ रितेश जयंतीलाल डगरिया परिवार ने लिया।

आज पहले दिन ट्रस्ट की ओर से मंदिर में भव्य रथ की घोषणा करने वाले भामाषाह सोहन लाल कलावत,मंदिर के मुख्य पीतल (स्वर्ण कलर) दो द्वार का निर्माण कराने वाल सुमतिलाल पचोरी,तोरण द्वार के पुण्यार्जक चांदमल, नवनीत भंवरा, सुमतिप्रसाद टीमरवा, स्व. रतनपाल, मनीष वेडा, भंवरलाल राटिया, अजयचंद जैन, रविन्द्र लोलावत सुरेश वखारिया,मंदिर के बाहर फ्लोरिग टाइल्स के पुण्यार्जक श्रीमती आशा स्व. मदनलाल देवडा,दो प्रमुख गुल्लक के पुण्यार्जक बंशीलाल, महावीर सिघवी एवं परिवार का भामाषाह के रूप में सम्मानित किया गया।