GMCH STORIES

१३ से १६ अगस्त तक भारत गौरव पर्व मनाते हुए

( Read 4944 Times)

11 Aug 18
Share |
Print This Page
१३ से १६ अगस्त तक भारत गौरव पर्व मनाते हुए उदयपुर । नमो एप की प्रदेश कार्डिनेशन टीम की महत्वपूर्ण बैठक सरदार पटेल मार्ग स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई।
इस मीटिंग मे नमो एप के प्रदेश के सभी संभागीय संयोजक व प्रदेश पदाधिकारियों ने भाग लिया। मीटिंग के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर थे जिन्होने संभागवार प्रतिवेदन लिया। मीटिंग से भाग लेकर लौटे उदयपुर संभाग के संयोजक डॉ. जिनेन्द्र शास्त्री मीटिंग में उदयपुर संभाग की नमो एप डाउनलोडिंग, व्हाटसग्रुप इत्यादि की जानकारियां व ब्यौरा प्रस्तुत किया।
प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने निर्देशित किया कि १३ अगस्त से १६ अगस्त तक भारत गौरव पर्व के अन्तर्गत सम्पूर्ण प्रदेश में २०० विधानसभा में नमो एप जनजागरण चलाया जायेगा। जिसमें राष्ट्र गीत के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। ११ से २० अगस्त तक सम्पूर्ण प्रदेश में विशेष नमो एप डाउनलोडिंग चलाया जायेगा।
इस अभियान में कॉलेज छात्र, हॉस्टल, स्पोर्ट्स प्लेयर, व्यापारी, समाजसेवी संगठन, सोश्यल वर्कस आदि को जोडा जायेगा।
नमो एप के संभागीय संयोजक डॉ. शास्त्री ने कहा कि शीघ्र ही संभाग के २८ विधानसभा के संयोजको की घोषणा की जायेगी।
इस मीटिंग में नमो एप के प्रदेश संयोजक डॉ. जगेद्र सिलोर, प्रदेश सदस्य देवेन्द्र शर्मा, पुष्पेन्द्र दीक्षित, अजमेर संभागीय संयोजक रामाकिशन खींचड, उदयपुर संभागीय संयोजक डॉ. जिनेन्द्र शास्त्री, जोधपुर संभागीय संयोजक नरपतराज मुड, जयपुर संभागीय संयोजक संजय मनोलिया, बीकानेर संभागीय संयोजक सुभाष सहारण, भरतपुर संभागीय संयोजक बलवीरसिह उपस्थित थे।
यह जानकारी संभागीय सहसंयोजक इरशाद चैनवाला ने दी।

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like