GMCH STORIES

लैंड रोवर रग्बी वर्ल्ड कप 2019 का विश्वव्यापी पार्टनर

( Read 5804 Times)

11 Aug 18
Share |
Print This Page
लैंड रोवर रग्बी वर्ल्ड कप 2019 का विश्वव्यापी पार्टनर उदयपुर। 2019 रग्बी वर्ल्ड कप ट्राॅफी, वेब एलिस कप 6 महीने के वर्ल्ड टूर के बाद भारत पहुंच चुका है। यूरोप और एशिया में कई देशों का भ्रमण करने के बाद, यह ट्राफी नई दिल्ली और आगरा से होते हुये मुंबई पहुंची। इसके बाद जापान जाने से पहले यह भुवनेश्वर का रुख करेगी। लैंड रोवर रग्बी वर्ल्ड कप का 2011 से गौरवान्वित पार्टनर रहा है और एक बार फिर यह 2019 के संस्करण के लिए भी दुनिया के अग्रणी रग्बी टूर्नामेंट का हिस्सा है।
रोहित सूरी, प्रेसिडेंट एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, जगुआर लैंड रोवर इंडिया लि. (जेएलआरआइएल) ने कहा कि हमें बेहद खुशी है कि रग्बी वर्ल्ड कप ट्राॅफी भारत का टूर कर रही है। लैंड रोवर का रग्बी के साथ सहयोग लगभग दो दशकों से खेलों के साथ मजबूत साझा मूल्यों और समद्ध धरोहर से बंधा हुआ है। लैंड रोवर दुनिया भर में ग्राहकों एवं प्रशंसकों को दुनिया के तीसरे सबसे बडे खेल कार्यक्रम-रग्बी वर्ल्ड कप 2019 से जुडने का अवसर प्रदान करेगा। भारत रग्बी वर्ल्ड कप ट्राॅफी टूर का आठवां लेग है और यह 18 देशों की यात्रा करेगा जिसकी शुरूआत फरवरी में उरुग्वे में हुई थी और अंत में सितंबर 2019 में इसका समापन जापान में होगा। 2019 रग्बी वर्ल्ड कप 20 सितंबर से 2 नवंबर 2019 तक खेला जायेगा और इसमें 20 देश हिस्सा लेंगे जोकि जापान में 12 स्टेडिया में 48 मैच खेलेंगे।

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like