GMCH STORIES

भेडपालकों की सुविधाआंें का रखें ध्यान-संभागीय आयुक्त

( Read 8322 Times)

20 Jun 18
Share |
Print This Page
उदयपुर | उदयपुर संभाग में भेड़ निष्क्रमण एवं नियमन वर्ष 2018 दौरान भेड़ों के निष्क्रमण के सम्बन्ध में संभागीय आयुक्त भवानी सिंह देथा की अध्यक्षता में संभाग के जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक, उप निदेशक, पशुपालन विभाग, होतीराम देवासी एवं सम्बन्धित विभागों के संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक ायोजित की गयी।

बैठक में पशुपालन विभाग द्वारा पावर-पॉईन्ट प्रजेन्टेशन से संभाग में भेड़ निष्क्रमण एवं नियमन वर्ष 2018 के अन्तर्गत की गई व्यवस्थाओं, स्थाई एवं अस्थाई चैक पोस्टो, नोडल अधिकारियों, संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थानों, निष्क्रमण के मार्ग और सफल संचालन हेतु की जाने वाली कार्यवाही से अवगत करा भेड़ निष्क्रमण के दौरान महत्वपूर्ण दायित्वों आदि पर विस्तार से जानकारी दी गई।

बैठक में आदर्श पशुधन कल्याण एवं पर्यावरण विकास संस्था के प्रदेशाध्यक्ष होतीराम देवासी ने भेड़पालकों की समस्याओं और उनके निराकरण के सम्बन्ध में अपना पक्ष रखा और सम्बन्धित प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु की गई कार्यवाही एवं प्रस्तावित कार्यों से अवगत कराया।

बैठक में हुए निर्णय

अतिरिक्त जिला कलक्टर व जिला रसद अधिकारी सम्बन्धित भेड़पालकों के जमाव स्थल पर जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। चिकित्सा विभाग दुर्घटना होने की स्थिति में तुरन्त प्रभाव से भेडपालकों को ईलाज मुहैया कराएगा तथा सभी चैक पोस्ट पर कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।

भेड़पालकों का राशन उपलब्ध कराने बाबत जिला रसद अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही बाबत कहा गया। भेड़ निष्क्रमण एवं नियमन के सफल संचालन हेतु पशुपालन विभाग को नोड़ल अधिकारियों, स्थाई एवं अस्थाई चैक पोस्ट पर नियुक्त कर्मचारियों, प्रशासन के सम्बन्धित मनोनित अधिकारियों/कार्मिकों एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों/कार्मिकों एवं गश्ती दलों के बारे में सूचना मय नाम एवं टेलीफोन न. श्री होतीराम देवासी एवं सम्बन्धित भेड़पालकों/रेवड़ को प्रदान कराने के निर्देश दिए गए।

फील्ड में पदस्थापित वन विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के कार्मिक विशेष सतर्कता एवं निगरानी के लिए संबंधित उप जिला मजिस्ट्रेट्स, उपवन सरंक्षक, जिला वन अधिकारी, तहसीलदार को आपस में समन्वय बनाये रखते हुए कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। सभी स्थानों पर बीट सिस्टम को एक्टिव करने और सभी विभागों के कार्मिक एवं अधिकारियों को सयंुक्त रूप से भेड़पालकों से मिलकर और उनकी समस्याओं का नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग के अधिकारियों को सम्बन्धित एसएचओ एवं जिला अन्य सम्बन्धित प्रशासनिक अधिकारियों को निर्धारित मार्गों एवं की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण एवं जायजा लिये जाने हेतु निर्दिष्ट किया एवं वन विभाग से समन्वय बनाये रखने हेतु कहा गया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like