GMCH STORIES

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने किया कृषि संबंधी संस्थाओं को निरीक्षण

( Read 10702 Times)

17 Jan 19
Share |
Print This Page
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने किया कृषि संबंधी संस्थाओं को निरीक्षण

झालावाड़   अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि एवं उद्यानिकी पवन कुमार गोयल ने  बुधवार को कृषि विज्ञान केन्द्र, बीज भण्डारण निगम झालावाड़, राजस्थान राज्य भण्डार व्यवस्था निगम, कृषि उपज मण्डी झालरापाटन तथा संतरा उत्कृष्टता केन्द्र का निरीक्षण किया। 

सर्वप्रथम अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कृषि विज्ञान केन्द्र पर संचालित समस्त इकाइयां यथा म्यूजियम गैलरी, मृदा एवं जल परीक्षण प्रयोगशाला, पौध स्वास्थ्य क्लिनिक, दलहन बीज केन्द्र, वर्मीकम्पोस्ट, प्रशिक्षण कक्ष, मातृ फल वृक्ष बगीचा आदि का अवलोकन किया एवं उनकी सराहना करते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र की टीम को बधाई दी। 

तदोपरान्त केन्द्र के पौध संरक्षण वैज्ञानिक, डॉ. हरीश वर्मा ने केन्द्र द्वारा संचालित प्लान्ट हैल्थ क्लिनिक का अवलोकन करवाया तथा प्लांट हैल्थ क्लिनिक द्वारा किस प्रकार से किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाता है इसकी भी जानकारी उन्हें उपलब्ध कराई। साथ ही फल मक्खी ट्रेप की संतरा बगीचों में उपयोगिता की भी जानकारी दी। 

इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कृषि विज्ञान केन्द्र के द्वारा आदान विक्रेताओं को दी जा रही 15 दिवसीय सर्टिफिकेट कोर्स प्रशिक्षण में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों से वार्तालाप करते हुए उन्हें किसानों को खाद एवं उर्वरक प्रबंधन के बारे में जागरूक करने की सलाह दी एवं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्रशिक्षण से सम्बन्धित प्रतिक्रिया भी सुनी। इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के आचार्य (कीट विज्ञान) डॉ. हरीश वर्मा, प्रसार शिक्षा वैज्ञानिक, डॉ. मौहम्मद युनुस, उद्यान वैज्ञानिक अरविन्द नागर, मृदा वैज्ञानिक, डॉ. सेवाराम रूण्डला, तकनीकी सहायक, सुनिता कुमारी एवं सुनील कुमार भी उपस्थित थे। 

एसीएस ने देखी बीज भण्डार निगम की व्यवस्थाएं  अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके गोयल ने बीज भण्डारण निगम झालावाड़ पहुंचकर बीजों की ग्रेडिंग व प्रोसेसिंग प्रक्रिया की जानकारी निगम के अधिकारी से प्राप्त की। साथ ही यहां पर उन्होंने बीजों का भण्डारण किस प्रकार से किया जाता है इसकी भी जानकारी बीज भण्डार व्यवस्था निगम के प्रबंधक से प्राप्त की। 

तत्पश्चात उन्होंने राजस्थान राज्य भण्डार व्यवस्था निगम में भण्डारण व्यवस्था एवं भण्डारण क्षमता की जानकारी ली। इसके पश्चात् उन्होंने कृषि उपज मण्डी झालरापाटन का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां बन्द पडे़ कोल्ड स्टोेरेज का जायजा लिया तथा उसको पुनः संचालित करने में तकनीकी समस्याओं को दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने मण्डी परिसर में अवैध रूप से दुकानें बनाकर कब्जा करने वाले व्यापारियों को उनके लाईसेन्स निरस्त करने का नोटिस देने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Rajasthan
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like