मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

सेठी ने भारत में विश्व कप से हटने की धमकी दी : पीसीबी

मुख्य बिंदु
  • पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) चेयरमैन नजम सेठी ने खबरों के अनुसार बीसीसीआईं सचिव जय शाह को बताया कि उनका देश एशिया कप की मेजबानी करना चाहता है और अगर टूर्नामेंट को कहीं और कराया जाता है तो पाकिस्तान अपनी टीम भारत में होने वाले पुरूष वनडे विश्व कप के लिये नहीं भेजेगा।
  • सेठी की यह टिप्पणी अपने पूर्ववर्ती रमीज राजा की तरह ही है जिन्होंने कहा था कि अगर दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के बीच एशिया कप का मुद्दा नहीं निपटाया जाता है तो पाकिस्तान इस साल के अंत में भारत में होने वाले 50 ओवर के वि कप से बहिष्कार कर सकता है।
  • एशिया कप मेजबानी का अधिकार शुरू में पाकिस्तान को दिया गया था और इसे सितंबर 2023 में कराया जाना था लेकिन एशियाईं क्रिकेट परिषद (एसीसी) के चेयरमैन शाह ने पिछले साल अक्टूबर में घोषणा की कि राजनीतिक तनाव के कारण भारत इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट के लिये पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा।
WAf𝕏TGin🖨
सेठी ने भारत में विश्व कप से हटने की धमकी दी : पीसीबी

कराची । पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) चेयरमैन नजम सेठी ने खबरों के अनुसार बीसीसीआईं सचिव जय शाह को बताया कि उनका देश एशिया कप की मेजबानी करना चाहता है और अगर टूर्नामेंट को कहीं और कराया जाता है तो पाकिस्तान अपनी टीम भारत में होने वाले पुरूष वनडे विश्व कप के लिये नहीं भेजेगा।

सेठी की यह टिप्पणी अपने पूर्ववर्ती रमीज राजा की तरह ही है जिन्होंने कहा था कि अगर दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के बीच एशिया कप का मुद्दा नहीं निपटाया जाता है तो पाकिस्तान इस साल के अंत में भारत में होने वाले 50 ओवर के वि कप से बहिष्कार कर सकता है। एशिया कप मेजबानी का अधिकार शुरू में पाकिस्तान को दिया गया था और इसे सितंबर 2023 में कराया जाना था लेकिन एशियाईं क्रिकेट परिषद (एसीसी) के चेयरमैन शाह ने पिछले साल अक्टूबर में घोषणा की कि राजनीतिक तनाव के कारण भारत इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट के लिये पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा।