GMCH STORIES

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को मिला दूसरा स्वर्ण पदक

( Read 2012 Times)

01 Aug 22
Share |
Print This Page

राष्ट्रमंडल खेलों  में भारत को मिला दूसरा स्वर्ण पदक

बर्मिघम। युवा भारोत्तोलक जेरेमी लालरिननुंगा ने खेलों के दो नए रिकॉर्ड के साथ रविवार को बर्मिघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीता।युवा ओलंपिक 2018 चैंपियन जेरेमी ने पुरष 67 किग्रा वर्ग में दबदबा बनाते हुए कुल 300 किग्रा (140 किग्रा और 160 किग्रा) वजन उठाया। उन्होंने समोआ के वेइपावा नीवो इयोन 293 किग्रा (127 किग्रा और 166 किग्रा) और नाइजीरिया के इडिडियोंग जोसेफ उमोआफिया 290 किग्रा (130 किग्रा और 160 किग्रा) को पछाड़ा जिन्हें ामश: रजत और कांस्य पदक मिला।आइजोल के 19 साल के जेरेमी ने खेलों का स्नैच (140 किग्रा) और कुल भार (300 किग्रा) का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Sports News , ,
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like