मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

आईंपीएल खिताब की राह में नाइट राइडर्स की कड़ी चुनौती

मुख्य बिंदु
  • शारजाह, पहले इंडियन प्रीमियर लीग खिताब की तलाश में जुटी दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बुधवार को यहां दूसरे क्वालीफायर में अच्छी फॉर्म में चल रहे कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।
  • दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहली बड़ी परीक्षा में नाकाम रही थी जब उसे पहले क्वालीफायर में चेन्नईं सुपरकिंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
  • ठ्ठषभ पंत की अगुआईं वाली टीम अगर नाइट राइडर्स के खिलाफ शिकस्त झेलती है तो उसका अभियान यहीं खत्म हो जाएगा।
  • इसमें कोईं संदेह नहीं कि सोमवार को एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को हराने के बाद केकेआर की टीम आत्मविश्वास से भरी है।
  • अगर लय और सही समय पर अपना शीर्ष स्तर का खेल दिखाने को पैमाना मानें तो निश्चित तौर पर केकेआर का पलड़ा भारी नजर आता है।
  • दिल्ली के पास हालांकि बेहतर खिलाड़ी हैं और उसकी टीम में गहराईं है।
WAf𝕏TGin✉🖨
आईंपीएल खिताब की राह में नाइट राइडर्स की कड़ी चुनौती

शारजाह, पहले इंडियन प्रीमियर लीग खिताब की तलाश में जुटी दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बुधवार को यहां दूसरे क्वालीफायर में अच्छी फॉर्म में चल रहे कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहली बड़ी परीक्षा में नाकाम रही थी जब उसे पहले क्वालीफायर में चेन्नईं सुपरकिंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ठ्ठषभ पंत की अगुआईं वाली टीम अगर नाइट राइडर्स के खिलाफ शिकस्त झेलती है तो उसका अभियान यहीं खत्म हो जाएगा।

इसमें कोईं संदेह नहीं कि सोमवार को एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को हराने के बाद केकेआर की टीम आत्मविश्वास से भरी है। अगर लय और सही समय पर अपना शीर्ष स्तर का खेल दिखाने को पैमाना मानें तो निश्चित तौर पर केकेआर का पलड़ा भारी नजर आता है। दिल्ली के पास हालांकि बेहतर खिलाड़ी हैं और उसकी टीम में गहराईं है।