लेडीज यूरोपीय टूर पर अच्छी फॉर्म में चल रही भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक को इस हफ्ते टिपस्पोर्ट चेक लेडीज ओपन के जरिए तोक्यो ओलंपिक के लिए द्रालीफाईं करने का अंतिम मौका मिलेगा। तोक्यो ओलंपिक में त्वेसा को अगर अदिति अशोक के साथ चुनौती पेश करनी हैं तो उन्हें खिताब जीतना होगा। द्रालीफायर की मौजूदा सूची में 44वें स्थान के साथ अदिति ने तोक्यो खेलों में जगह सुनिश्चित कर ली है।