मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 8 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

ओपनर देवदत्त पड्डीकल की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव

आइपीएल 2021 का पहला मैच 9 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। इससे पहले आरसीबी के कैंप

WAf𝕏TGin✉🖨
ओपनर देवदत्त पड्डीकल की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव

नई दिल्ली । आइपीएल 2021 का पहला मैच 9 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा।

इससे पहले आरसीबी के कैंप से एक बड़ी खबर सामने आई है। बायें हाथ के ओपनर बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद टीम से जुड़ गए हैं।

वह 22 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और बेंगलुरु में क्वारंटाइन थे। आरटी-पीसीआर टेस्ट निगेटिव आने के बाद वह आरसीबी के बायो-बबल में जुड़ने के लिए फिट हो गए।

आरसीबी की मेडिकल टीम देवदत्त के साथ लगातार संपर्क में थी।आरसीबी ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिकल 7 अप्रैल 2021 को बीसीसीआइ प्रोटोकॉल के अनुसार कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट के साथ टीम में शामिल हो गए हैं।