मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

क्रिकेट की दुनिया में गावस्कर की फिफ्टी

छह मार्च 1971 को जब पोर्ट ऑफ स्पेन में पांच फुट पांच इंच का भारतीय लड़का पहली बार उस समय की सर्वश्रेष्ठ कैरेबियाई टीम के खिलाफ उसके घर में बिना हेलमेट के

WAf𝕏TGin✉🖨
क्रिकेट की दुनिया में गावस्कर की फिफ्टी

अहमदाबाद । छह मार्च 1971 को जब पोर्ट ऑफ स्पेन में पांच फुट पांच इंच का भारतीय लड़का पहली बार उस समय की सर्वश्रेष्ठ कैरेबियाई टीम के खिलाफ उसके घर में बिना हेलमेट के उतरा तो किसी को नहीं लगा था कि वह इतनी दूर तक जाएगा। वह लड़का पहले दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बना और बाद में क्रिकेट का सबसे बड़ा दिग्गज। जी हम बात कर रहे हैं 71 साल के सुनील गावस्कर की। शनिवार को गावस्कर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के 50 वर्ष हो जाएंगे।