मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

भारतीय तीरंदाजी संघ को सरकार से मान्यता

भारतीय तीरंदाजी संघ को बुधवार को आठ साल बाद सरकार से फिर मान्यता मिल गईं। राष्ट्रीय खेल विकास संहिता के अनुरूप

WAf𝕏TGin🖨
भारतीय तीरंदाजी संघ को सरकार से मान्यता

कोलकाता, भारतीय तीरंदाजी संघ को बुधवार को आठ साल बाद सरकार से फिर मान्यता मिल गईं। राष्ट्रीय खेल विकास संहिता के अनुरूप चुनाव नहीं कराने के कारण उसकी मान्यता रद्द की गईं थी।

एएआईं के चुनाव इस साल जनवरी में हुए जिसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पैनल ने बहुमत हासिल किया।

खेल मंत्रालय के उप सचिव एसपीएस तोमर ने एएआईं अध्यक्ष और महासचिव को लिखे पत्र में कहा , यह स्पष्ट है कि सरकारी दिशा निर्देशों के पालन को लेकन मंत्रालय की चिंताओं का एएआईं ने निवारण कर दिया है।

इसके साथ ही एएआईं की मान्यता बहाल करने का फैसला लिया गया है जो एक साल तक वैध रहेगी। महासंघ के महासचिव प्रमोद चंदूरकर ने कहा कि इससे तोक्यो ओलंपिक से पहले एएआईं का मनोबल बढेगा।

उन्होंने कहा , अब हम स्वतंत्र रूप से काम कर सकते हैं और अपने फैसले खुद ले सकते हैं। सरकार से वित्तीय मदद मिलेगी और प्रायोजक जुटाना आसान होगा।

इससे तीरंदाजों का मनोबल भी बढेगा।