मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 12 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

स्मिथ ने किया गांगुली को ICC अध्यक्ष बनाने का समर्थन

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के क्रिकेट निदेशक और पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ के अध्यक्ष सौरव गांगुली

WAf𝕏TGin✉🖨
स्मिथ ने किया गांगुली को ICC अध्यक्ष बनाने का समर्थन

जोहानिसबर्ग । क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के क्रिकेट निदेशक और पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ के अध्यक्ष सौरव गांगुली को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आइसीसी का अध्यक्ष बनाने का समर्थन किया था।

ग्रीम स्मिथ के इस बयान के एक दिन बाद शुक्रवार को क्रिकेट साउथ अफ्रीका यानी सीएसए ने सफाई दी है कि स्मिथ का ये बयान बोर्ड का आधिकारिक बयान नहीं, बल्कि उनका निजी बयान था।

सीएसए ने आइसीसी के अध्यक्ष पद के लिए बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली का समर्थन करने वाले अपने क्रिकेट निदेशक ग्रीम स्मिथ के बयान से अलग रूख अपनाते हुए कहा कि किसी भी उम्मीदवार को समर्थन देने से पहले प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।