मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

DDCA लोकपाल को भेजे जा रहे हैं आपत्तिजनक मैसेज

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ यानी डीडीसीए में लगातार कोई न कोई विवाद सामने आता जा रहा है। अब कुछ लोगों ने डीडीसीए के लोकपाल और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश

WAf𝕏TGin✉🖨
DDCA लोकपाल को भेजे जा रहे हैं आपत्तिजनक मैसेज

नई दिल्ली । दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ यानी डीडीसीए में लगातार कोई न कोई विवाद सामने आता जा रहा है।

अब कुछ लोगों ने डीडीसीए के लोकपाल और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश दीपक वर्मा को आपत्तिजनक मैसेज भेजे हैं।

आपत्तिजनक मैसेज मिलने से चिंतित दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के लोकपाल और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश दीपक वर्मा ने अब दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

दीपक ने गुरुवार को हाई कोर्ट से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निवेदन किया है।

सेवानिवृत्त न्यायधीश दीपक ने लिखा कि मुझे बुधवार को मेरे मोबाइल नंबर पर दोपहर को व्हाट्सएप पर कई मैसेज आए थे और जब उस नंबर को ट्रूकॉलर पर जांचा गया तो वह डीडीसीए के सदस्य प्रभास सक्सेना का निकला।