मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

दिनेश कार्तिक ने खेली करियर की सबसे महान पारी

विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक सितंबर 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। एमएस धौनी की अनुपस्थिति और उनके दमदार प्रदर्शन की वजह

WAf𝕏TGin✉🖨
दिनेश कार्तिक ने खेली करियर की सबसे महान पारी

नई दिल्ली । विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक सितंबर 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।

एमएस धौनी की अनुपस्थिति और उनके दमदार प्रदर्शन की वजह से दिनेश कार्तिक क्या, बाकी विकेटकीपर बल्लेबाजों को भी एक दशक से ज्यादा समय तक ज्यादा मौके नहीं मिले।

हालांकि, जब भी दिनेश कार्तिक को मौका मिला तो वे अपनी छाप छोड़ने में उतने सफल नहीं हो पाए, लेकिन आज से ठीक दो साल पहले आज ही के दिन दिनेश कार्तिक ने अपने करियर की सबसे महान पारी खेली थी।

दरअसल, रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम श्रीलंका में ट्राई सीरीज खेलनी गई थी। इस ट्राई सीरीज का नाम निदास ट्रॉफी (Nidahas Trophy) था।