मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

वनडे सीरीज में हार के बाद टीम इंडिया ने लिया घूमने का मजा

विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में पहली बार वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना किया। न्यूजीलैंड ने विराट की टीम इंडिया को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0

WAf𝕏TGin✉🖨
वनडे सीरीज में हार के बाद टीम इंडिया ने लिया घूमने का मजा

नई दिल्ली । विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में पहली बार वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना किया।

न्यूजीलैंड ने विराट की टीम इंडिया को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से हराया। अब टीम इंडिया को वनडे सीरीज के बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेना है जिसकी शुरुआत 21 फरवरी से होगी, लेकिन उससे पहले भारत को शुक्रवार से तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलना है।

अब टीम इंडिया ने वनडे सीरीज के बाद मिले ब्रेक का फायदा उठाया और जमकर न्यूजीलैंड का सैर किया। टीम इंडिया के साथ विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी दिखीं।

भारतीय क्रिकेटर्स ने न्यूजीलैंड में आउटिंग के लिए पुत्तरु को चुना। उन्होंने फेमस ब्लू स्प्रिंग का दौरा किया जो अपने शानदार दृष्यों के लिए काफी प्रसिद्ध है।

यहां का पानी इतना साफ है कि कोई भी व्यक्ति इसमें अपना चेहरा देख सकता है। ये जगह ऑकलैंड से ढ़ाई घंटे की दूरी पर है जो न्यूजीलैंड के नॉर्थ आइलैंड में है।