मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

रोहित शर्मा की जगह लेने को तैयार शुभमन गिल

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड में इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए रनों का अंबार लगाया है। न्यूजीलैंड में ही पिछले साल वनडे डेब्यू करने

WAf𝕏TGin✉🖨
रोहित शर्मा की जगह लेने को तैयार शुभमन गिल

हेमिल्टन । भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड में इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए रनों का अंबार लगाया है।

न्यूजीलैंड में ही पिछले साल वनडे डेब्यू करने वाले गिल अब टेस्ट मैचों में डेब्यू करने को तैयार हैं। भारत के नियमित ओपनर रोहित शर्मा चोट की वजह से टेस्ट सीरीज से बाहर हैं और उनकी जगह शुभमन यह जिम्मेदारी निभा सकते हैं।

भारतीय टीम के दो युवा पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल के बीच टेस्ट में दूसरे ओपनर की जगह के लिए जोर आजमाइश देखने को मिलेगी। मयंक अग्रवाल को साथ इस दोनों में से कौन बतौर ओपनर न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगा यह एक बड़ा सवाल है।