मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

आयरलैंड ने पावरप्ले में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

मौजूदा टी20 वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी है। इसी टीम के खिलाफ आयरलैंड जैसी कमजोर टीम ने टी20 इंटरनेशनल

WAf𝕏TGin🖨
आयरलैंड ने पावरप्ले में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली । मौजूदा टी20 वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी है।

इसी टीम के खिलाफ आयरलैंड जैसी कमजोर टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास लिख दिया है। आयरलैंड की टीम ने वेस्टइंडीज को ना सिर्फ टी20 मैच हराया, बल्कि पावरप्ले में इतने रन कूट डाले कि ये T20I क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया।

आयरलैंड की टीम के सलामी बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पावरप्ले के 6 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 93 रन बना दिए। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में कभी भी इतने रन नहीं बने।